मुजफ्फरनगर फ्लाईओवर पर कार में आग, 6 मौतें

Muzaffarnagar Accident: फ्लाईओवर पर कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मुजफ्फरनगर के तितावी में फ्लाईओवर पर कार हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतक हरियाणा के नारनौल के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

By : नरेंद्र कुमार
Muzaffarnagar Accident: फ्लाईओवर पर कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के नारनौल के पास के रहने वाले थे। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत एवं सहायता के निर्देश दिए हैं।

डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़ी कार

जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग हरियाणा से शामली होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और इसके बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में फंसे छह लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

हरियाणा के नारनौल के पास के रहने वाले थे मृतक

एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक के मुताबिक, शुरुआती जांच में मृतकों का संबंध हरियाणा के नारनौल के पास स्थित राखीखाक गांव से सामने आया है।पुलिस के अनुसार, अभी मृतकों के बीच पारिवारिक संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रथमदृष्टया सभी लोग आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान और आपसी रिश्तों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसे में छह लोगों की मौत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों से संपर्क करने और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Haryana News: नायब सैनी का पंजाब को न्योता, बोले नशामुक्त कर फिर गढ़ें सभ्य और भव्य प्रदेश

Haryana News: नायब सैनी का पंजाब को न्योता, बोले नशामुक्त कर फिर गढ़ें सभ्य और भव्य प्रदेश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फगवाड़ा में पंजाब के लोगों से मिलकर प्रदेश को नशामुक्त करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा की योजनाएं गिनाईं और पंजाब सरकार पर तंज कसा।

Nov 09, 2026
CM Yogi Janta Darshan: गोरखनाथ में योगी का जनता दर्शन, 125 फरियादियों से मिले, बोले इलाज नहीं रुकेगा

CM Yogi Janta Darshan: गोरखनाथ में योगी का जनता दर्शन, 125 फरियादियों से मिले, बोले इलाज नहीं रुकेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किया। 125 लोगों की समस्याएं सुनीं और इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा देते हुए अफसरों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

Nov 09, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी में दीपोत्सव की धूम, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे 56 घाट

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव में 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलेंगे। उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल की मौजूदगी में रामलीला, ड्रोन शो और रामलला का राज्याभिषेक होगा।

Nov 07, 2026
Haryana DA Hike: हरियाणा में धनतेरस पर CM सैनी की 4470 करोड़ की सौगात, DA भी बढ़ा

Haryana DA Hike: हरियाणा में धनतेरस पर CM सैनी की 4470 करोड़ की सौगात, DA भी बढ़ा

धनतेरस पर हरियाणा सरकार ने लाभार्थियों, पंचायतों और नगरपालिकाओं के लिए 4,470 करोड़ रुपये जारी किए। कर्मचारियों का DA-DR भी 63% किया।

Nov 06, 2026
UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP JOB News: योगी बोले अब सिर्फ मेरिट से नौकरी, 4543 नवचयनित दरोगाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 4543 नवचयनित दरोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यूपी में अब भाई भतीजावाद नहीं, सिर्फ योग्यता और मेरिट से नौकरी मिलेगी।

Nov 06, 2026