नए-पुराने शहर को जोड़ेगा निशातपुरा ROB, बनेगा 7 रेलवे ट्रैक पार करने वाला देश का पहला ओवरब्रिज

नए-पुराने शहर को जोड़ेगा निशातपुरा ROB, बनेगा 7 रेलवे ट्रैक पार करने वाला देश का पहला ओवरब्रिज

भोपाल शहर में देश का पहला 7 रेलवे ट्रैक को पार करने वाला ROB निशातपुरा में तैयार होगा। 100 करोड़ की लागत से बनने वाले ओवरब्रिज का मंत्री सारंग ने निरीक्षण किया।

By : स्वदेश डेस्क
नए-पुराने शहर को जोड़ेगा निशातपुरा ROB,  बनेगा 7 रेलवे ट्रैक पार करने वाला देश का पहला ओवरब्रिज

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर के बाद ट्रैफिक के दबाव को कम करने में बड़ी राहत मिलेगी। शहर के निशातपुरा में नए आरओबी का निर्माण किया जाएगा। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि निशातपुरा रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण नवंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि आरओबी निर्माण में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक चरण की सावधानीपूर्वक निगरानी और परीक्षण करते जाएं।

विश्वास सारंग ने शनिवार के दिन निशातपुरा कोच फैक्ट्री आरओबी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता, समय-सीमा और सुरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन करें। आरओबी के निर्माण में बरखेड़ी आरओबी जैसी लापरवाही ना करें।

प्लेटफार्म 1 से छोला हनुमान मंदिर तक होगा ओवरब्रिज

मंत्री सारंग ने कहा कि निशातपुरा आरओबी देश का पहला आरओबी होगा, जो एक साथ लगभग 700 मीटर लंबा रहेगा और 7 रेलवे ट्रैक पार करेगा। इस पर करीबन 90 करोड़ रुपए खर्च आएगा। यह आरओबी भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 क्षेत्र से प्रारंभ होकर छोला स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर तक पहुंचेगा। परियोजना के निर्बाध क्रियान्वयन के लिए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी, रेलवे, एफसीआई सहित सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी अड़चन न आए।

नवम्बर माह तक बनकर होगा तैयार

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज नवंबर तक पूर्ण कर जनता को समर्पित कर देंगे। इसके बनने से नए और पुराने भोपाल के बीच छोला एवं करोंद क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा आसान

आरओबी बनने के बाद करोंद, बैरसिया, बैरागढ़, विदिशा की ओर से नागरिकों को भोपाल रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान होगा। पुराने शहर से भेल क्षेत्र जाने वाले लोगों के लिए भी यह आरओबी उपयोगी सिद्ध होगा। अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा आदि की पुराने भोपाल से आवागमन सुगम होगा। इस तरह करोंद क्षेत्र की 9 लाख जनता को इस आरओबी का लाभ मिलेगा।

ट्रैक के उपर का हिस्सा रेलवे करेगा निर्माण

मंत्री सारंग ने बताया कि आरओबी निर्माण के लिए राज्य शासन ने रेलवे को राशि हस्तांतरित कर दी है। सातों ट्रैक के उपर का हिस्सा रेलवे निर्माण करेगा। निरीक्षण के दौरान भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, रेलवे, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), राजस्व विभाग, एफसीआई, पुलिस सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026