Dacoit Kalli Gurjar Arrested

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना दौरे से ठीक पहले मुरैना पुलिस को चंबल के बीहड़ों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंबल के कुख्यात और 80 हजार रुपये के...

By : विकास जैन
Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: चंबल का कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, 80 हजार का इनाम था

Dacoit Kalli Gurjar Arrested: मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना दौरे से ठीक पहले मुरैना पुलिस को चंबल के बीहड़ों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंबल के कुख्यात और 80 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने बानमोर थाना क्षेत्र की पहाड़ियों में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में डकैत के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे सुरक्षा घेरे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। तकरीबन 200 जवानों की टीम लगातार बीहड़ों और जंगलों में उसकी तलाश कर रही थी। 

200 जवानों की घेराबंदी और मुठभेड़

मीडिया की खबरों के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे बानमोर के पहाड़ी इलाके में डकैत कल्ली गुर्जर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस और डकैत के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

20 से अधिक मामले दर्ज

डकैत कल्ली गुर्जर पर मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और डकैती के 20 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। करीब 20 दिन पहले कल्ली गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मुरैना के प्रसिद्ध महेश्वर मंदिर के सामने खड़ा होकर अपने विरोधी करुआ गुर्जर को दम है तो आकर मिल की खुली चुनौती दे रहा था।

हाईवे पर बरसाई थी गोलियां 

करीब तीन महीने पहले ग्वालियर के एबी रोड पर कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से एक कंटेनर चालक को रोका था। रंगदारी देने से मना करने पर डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कंटेनर के 12 टायर पंक्चर कर दिए थे और दहशत फैलाकर फरार हो गए थे।