कुबेरेश्वर धाम में रुका रुद्राक्ष वितरण, 1 महिला की मौत, पं. मिश्रा बोले- मौत आनी होगी तो आएगी

कुबेरेश्वर धाम में रुका रुद्राक्ष वितरण, 1 महिला की मौत, पं. मिश्रा बोले- मौत आनी होगी तो आएगी

अत्याधिक भीड़ उमड़ने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा भी निरस्त हो गया

By : स्वदेश डेस्क
कुबेरेश्वर धाम में रुका रुद्राक्ष वितरण, 1 महिला की मौत, पं. मिश्रा बोले- मौत आनी होगी तो आएगी

सीहोर। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में पहले दिन ही दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने से व्यवस्था बिगड़ गई। रुद्राक्ष लेने की होड़ में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लाइन में लगी एक  महिला की मौत हो गई और 3 महिलाएं लापता हो गई।  

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव से आई मंगला बाई (50) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे चक्कर आया और वह गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। वहीँ छत्तीसगढ़ के भिलाई, राजस्थान के गंगापुर और महाराष्ट्र के बुलढाणा की रहने वाली तीन महिलाएं लापता हो गई हैं।

रुद्राक्ष वितरण रोका गया - 


पंडित प्रदीप मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि लोग मौत से डरते हैं। इस वजह से केदारनाथ नहीं जाना चाहते। ठंड का बहाना बनाते हैं। वहां कुछ होने का डर उन्हें सताता है।उन्हें यह समझना चाहिए कि यदि मौत को आना है तो वह आएगी ही। आप घर में पड़े-पड़े मर जाओगे। आप सात तालों में बंद रहोगे, तब भी मौत आ ही जाएगी। पंडित मिश्रा ने कहा कि जो लोग रुद्राक्ष के लालच में आ रहे हैं, वे न आएं। टिकट कैंसिल करा दें। महादेव के लिए आएं। रुद्राक्ष के लिए आने की आवश्यक्ता नहीं है। इसके बाद अस्थायी तौर पर रुद्राक्ष वितरण भी रोक दिया गया है। 

मुख्यमंत्री का दौरा रद्द - 

समारोह शुरू होने के एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए है। भक्तों के काफी संख्या में पहुंचने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार यहां यहां करीब 10 लाख लोगों के मौजूद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अत्यधिक भीड़ उमड़ने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा भी निरस्त हो गया है।  

संबंधित सामग्री

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026
Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

सीहोर के कोठरी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार रात इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर चक्काजाम किया। दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Oct 13, 2026
breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

breaking News: कोसमी में आदिवासियों के घर तोड़ने पर ST आयोग का एक्शन, सरकार से 3 दिन में मांगा जवाब

सीहोर के कोसमी गांव में 12 आदिवासी घर तोड़े जाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने एमपी सरकार को नोटिस भेजा। मुख्य सचिव, डीजीपी, कलेक्टर और एसपी से तीन दिन में जवाब मांगा गया।

Oct 12, 2026
Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

Pithampur Fire: पीथमपुर में हड़कंप, स्क्रैप गोडाउन में लगी आग, चपेट में आई कुछ कंपनियां 

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पीथमपुर के सेक्टर तीन में एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई।

Oct 10, 2026