सांदीपनि में सिर्फ 2 किमी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

सांदीपनि में सिर्फ 2 किमी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

By : Swadesh Bhopal
सांदीपनि में सिर्फ 2 किमी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा प्रवेश

प्रदेश के नवीन भवनों में संचालित सांदीपनि विद्यालयों में अगले सत्र के लिए आसपास के 2 किमी के क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के बाद शून्य हो चुके स्कूलों के शिक्षकों को उनकी सहमति के आधार पर सांदीपनि में रखा जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूलों में मॉडल के अनुसार आकांक्षी नामांकन और वर्तमान नामांकन की रिक्तियों के आधार पर प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रवेश कराए जाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को दे दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि जिन प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कम संख्या में बच्चे नामांकित हैं, वहाँ शत-प्रतिशत प्रवेश सांदीपनि विद्यालयों में कराई जाएगा।

सहमति लेकर शिक्षकों को सांदीपनि में रखेंगे

सांदीपनि में प्रवेश के बाद शून्य नामांकन वाले स्कूलों के शिक्षक यदि सांदीपनि विद्यालयों में अध्यापन के लिए सहमत होंगे, तो उन्हें वहीं रखा जाएगा। यदि कोई शिक्षक अन्यत्र जाना चाहते हैं, तो उन्हें पोर्टल 3.0 के माध्यम से आवेदन करके, अन्य रिक्त पद वाले सरकारी विद्यालय में स्थानांतरण का अवसर दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) से प्राप्त की जा सकती है।

नियमित होगी उपस्थिति

स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति ई-अटेंडेंस के माध्यम से नियमित कराने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर विभाग कर रहा है। इस संबंध में ई-अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है।

इनका कहन है

प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में अगले सत्र में केवल 2 किमी क्षेत्र के सरकारी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और प्राचार्यों को दे दिए गए हैं।

शिल्पा गुप्ता, आयुक्त, स्कूल शिक्षा विभाग, भोपाल

संबंधित सामग्री

MP Coaching Center New Rules: MP में बदले कोचिंग सेंटरों के नियम, फीस को लेकर हुआ बदलाव

MP Coaching Center New Rules: MP में बदले कोचिंग सेंटरों के नियम, फीस को लेकर हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों के संचालन और उनकी मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने नई व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली है।

Oct 25, 2026
MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

MP TET Exam New Date: MP में फिर बदली TET परीक्षा की तारीख!

मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET की तैयारी कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एमपी टीईटी 2026 की परीक्षा तारीख को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया है।

Oct 21, 2026
BJP MLA Umakant Sharma: भाजपा विधायक की अपील, क्रिश्चियन कॉन्वेंट स्कलों से बच्चों को निकाले सनातनी परिवार 

BJP MLA Umakant Sharma: भाजपा विधायक की अपील, क्रिश्चियन कॉन्वेंट स्कलों से बच्चों को निकाले सनातनी परिवार 

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने एक नई चर्चा छेड़ दी है।

Oct 19, 2026
CM Mohan Yadav Narsinghpur: सीएम मोहन 8 लाख छात्रों को देंगे 502 करोड़ की सौगात, स्कूल खातों में करेंगे ट्रांसफर 

CM Mohan Yadav Narsinghpur: सीएम मोहन 8 लाख छात्रों को देंगे 502 करोड़ की सौगात, स्कूल खातों में करेंगे ट्रांसफर 

रसिंहपुर में 11 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से स्कूल के खातों में ट्रांसफर...

Oct 10, 2026
MP Fake Teacher: MP में मिले 50 फर्जी मास्टर साहब, अबतक डकारे 100 करोड़, FIR दर्ज 

MP Fake Teacher: MP में मिले 50 फर्जी मास्टर साहब, अबतक डकारे 100 करोड़, FIR दर्ज 

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से शिक्षा विभाग में एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार सांवेर तहसील के सरकारी स्कूलों में फर्जी डिग्रियों और...

Oct 09, 2026