अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे शशि थरूर, मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे शशि थरूर, मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

By : Rashmi Dubey
अमेरिका में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे शशि थरूर, मोदी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

Shashi Tharoor To Be Given Responsibility By Modi Government : कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मोदी सरकार ने एक अहम राष्ट्रीय मिशन का हिस्सा बनाया है। बीते कुछ समय से केंद्र सरकार के करीब दिखाई दिए थरूर अब एक अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारत का पक्ष मजबूत करते नजर आएंगे। दरअसल, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को वैश्विक मंचों पर उजागर करने के लिए केंद्र सरकार ने सांसदों के एक विशेष डेलिगेशन का गठन किया है, जिसमें शशि थरूर को भी शामिल किया गया है। इस डेलिगेशन में कांग्रेस के अन्य सांसदों के अलावा भाजपा, जदयू, टीएमसी समेत कई दलों के प्रतिनिधि भी विदेश यात्रा पर जाएंगे।

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत की रणनीति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से रखने के लिए केंद्र सरकार ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजने का फैसला लिया है। इस प्रतिनिधिमंडल में सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के तेज-तर्रार और अनुभवी सांसदों को भी शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि कांग्रेस ने भी इस पहल में शामिल होने पर सहमति जता दी है, जिससे यह डेलिगेशन और भी प्रभावशाली बन गया है।

 हालांकि इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इन दलों के सांसद होंगे प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट), जनता दल (यूनाइटेड), बीजू जनता दल, माकपा सहित कुछ अन्य दलों के सांसदों को शामिल किया जाएगा। ये सांसद विभिन्न देशों का दौरा कर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे।

अमेरिका और यूके दौरे पर जाएंगे शशि थरूर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सांसद शशि थरूर को ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन भेजा जाएगा। उनके साथ इस डेलिगेशन में छह अन्य सांसद भी शामिल होंगे। जेडीयू की ओर से संजय झा के नाम की चर्चा है। यह प्रतिनिधिमंडल 22 मई को अपने दौरे के लिए रवाना होगा। इसी तरह अन्य सांसदों के अलग-अलग डेलिगेशन विभिन्न देशों का दौरा करेंगे। भारत की रणनीतिक स्थिति को वैश्विक मंच पर मजबूती से पेश करेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे अंतरराष्ट्रीय डेलिगेशन का हिस्सा

कांग्रेस पार्टी ने पुष्टि की है कि वह मल्टी पार्टी डेलिगेशन का हिस्सा बनेगी, जो विदेशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेगा। इस डेलिगेशन में कांग्रेस की ओर से शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ और अनुभवी सांसदों को भेजे जाने की संभावना जताई गई है। इन नेताओं की मौजूदगी से डेलिगेशन की बात अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और प्रभावी हो सकती है।

विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता भी बन सकते हैं डेलिगेशन का हिस्सा

सूत्रों के अनुसार सरकार विभिन्न दलों के अनुभवी और प्रभावशाली सांसदों को भी इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने की योजना बना रही है। तृणमूल कांग्रेस से सुदीप बंदोपाध्याय, जेडीयू से संजय झा, बीजद से सस्मित पात्रा, राकांपा (एसपी) से सुप्रिया सुले, द्रमुक से कनिमोझी, माकपा से जॉन ब्रिटास और एआईएमआईएम से असदुद्दीन ओवैसी को डेलिगेशन में शामिल होने के लिए कहा गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

संबंधित सामग्री

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

विजयादशमी से पहले सीएम मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर राम के सत्य, न्याय और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने सेना, शस्त्र पूजा और सुशासन पर भी बात रखी।

Oct 19, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Aug 31, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए गए हैं। इनमें 5 सेना और 1 एयरफोर्स के जवान शामिल हैं। इनके नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज किए गए हैं।

Jun 26, 2026