पिता ने बेटी से नाता तोड़ा

छत्तीसगढ़: बेटी के धर्म परिवर्तन और शादी से नाराज पिता ने किया पिंडदान, आजीवन संबंध खत्म करने का ऐलान

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पिता ने अपनी बेटी के मुस्लिम युवक से शादी और धर्म परिवर्तन के बाद पिंडदान करके संबंध विच्छेद की घोषणा की।

By : नरेंद्र कुमार
छत्तीसगढ़: बेटी के धर्म परिवर्तन और शादी से नाराज पिता ने किया पिंडदान, आजीवन संबंध खत्म करने का ऐलान

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का हिंदू रीति-रिवाज से पिंडदान कर उसके साथ आजीवन संबंध खत्म करने की घोषणा की है। मामला धरमपुरा नंबर-3 इलाके का है। यहां रहने वाले सुजान दत्ता अपनी बेटी सिमरन दत्ता के एक मुस्लिम युवक से शादी करने और धर्म परिवर्तन करने से नाराज बताए जा रहे हैं।

परिवार के मुताबिक, 20 सितंबर को सुजान दत्ता ने अपने घर पर सिर मुंडवाया और पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान से बेटी का पिंडदान किया। इसके साथ ही उन्होंने बेटी से आजीवन संबंध विच्छेद करने का सार्वजनिक घोषणा पत्र भी जारी किया।परिवार की ओर से दावा किया गया है कि सिमरन ने मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन किया है। परिवार ने इस मामले को 'लव जिहाद' बताया है। हालांकि, यह परिवार और सामाजिक संगठनों की ओर से लगाया गया आरोप है।

बंगाली समाज के पदाधिकारी परिवार से मिलने पहुंचे

पिंडदान के बाद निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति समाज, बस्तर संभाग के अध्यक्ष जीवानंद हालदार समेत समाज के अन्य पदाधिकारी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और पिता के फैसले की सराहना की।समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि परिवार ने अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का संदेश दिया है। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को संस्कार और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की अपील भी की।वहीं, पिता की ओर से जारी घोषणा में बेटी से आजीवन संबंध समाप्त करने की बात कही गई है। परिवार के इस फैसले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026