गणतंत्र दिवस पर भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, बोले-मृत्यु से नहीं डरते सच्चे देशभक्त

गणतंत्र दिवस पर भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, बोले-मृत्यु से नहीं डरते सच्चे देशभक्त

By : Swadesh Bhopal
गणतंत्र दिवस पर भावुक हुए प्रेमानंद महाराज, बोले-मृत्यु से नहीं डरते सच्चे देशभक्त

देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के ज़रिये भारत की ताकत, परंपरा और प्रगति दिखाई जा रही है. इसी माहौल के बीच मथुरा-वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना पर भावुक होकर अपनी बात रखते दिखे.

‘राष्ट्रप्रेम केवल नारा नहीं’

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि राष्ट्रप्रेम सिर्फ शब्दों या मंच से लगाए जाने वाले नारों तक सीमित नहीं होता। यह वह भावना है, जो इंसान को अपने प्राणों से भी ऊपर देश को रखने की प्रेरणा देती है. उनके मुताबिक, सच्चे देशभक्त वही हैं जिन्होंने वंदे मातरम कहते हुए फांसी का फंदा स्वीकार किया। जिनकी गर्दनें काट दी गईं, लेकिन उनके कदम कभी पीछे नहीं हटे। बलिदान उनके लिए मजबूरी नहीं, बल्कि चुना हुआ रास्ता था।

सैनिकों में दिखता है वही जज्बा

महाराज ने अपने संबोधन में सैनिकों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वही जज्बा आज भी हमारे जवानों में दिखाई देता है। हथेली पर प्राण रखकर तिरंगे की रक्षा करना उनके लिए कर्तव्य है, कोई सौदा नहीं. वे कहते हैं, जैसे कोई भक्त अपने आराध्य देव के सामने पुष्पांजलि लेकर नतमस्तक होता है, वैसे ही हमारे जवान अपना सर्वस्व राष्ट्र को अर्पित करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। जहां गोलियों की बौछार होती है, वहीं वे अपनी छाती आगे कर देते हैं।

‘सच्चा देशभक्त मृत्यु से नहीं डरता’

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि सच्चा राष्ट्रप्रेमी या ईश्वर-प्रेमी मृत्यु से नहीं डरता। डर सिर्फ शरीर से जुड़ा होता है, जो भोग, धन और भौतिक सुखों में उलझा रहता है. जो व्यक्ति अपने जीवन से ऊपर किसी बड़े आदर्श को मान लेता है.चाहे वह राष्ट्र हो या ईश्वर उसके लिए मृत्यु अंत नहीं, बल्कि कर्तव्य बन जाती है. यही वजह है कि सच्चे देशभक्त इतिहास में सिर्फ नाम बनकर नहीं रहते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं.

संबंधित सामग्री

Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

क्रिकेटर विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर उठे 5 करोड़ रुपये के दावे पर कोहली की टीम ने सफाई दी है। प्रवक्ता ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताया है। विराट की मुलाकात की वजह आस्था है।

Oct 07, 2026
Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

Rasik Dulari Sharan Commits Sicide: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य ने की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या!

मथुरा जिले के वृंदावन स्थित वाराह घाट इलाके में संत प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज से जुड़ी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में एक दुखद घटना सामने आई है।

Sep 26, 2026
गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, नंगे पैर चलने का वीडियो वायरल

गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। नंगे पैर आश्रम जाने समय उनका लोगों से राधे-राधे कहने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Jul 22, 2026
“मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा…” प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, 9 दिन से बंद है पदयात्रा

“मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा…” प्रेमानंद महाराज का भावुक संदेश, 9 दिन से बंद है पदयात्रा

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बीच भक्तों के लिए भावुक संदेश जारी किया। 9 दिन से उनकी पदयात्रा बंद है, लेकिन उन्होंने कहा- “मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा।”

May 25, 2026
प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित; एकांतिक दर्शन भी बंद

प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, अनिश्चितकाल के लिए पदयात्रा स्थगित; एकांतिक दर्शन भी बंद

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ने के बाद पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। अब एकांतिक दर्शन भी नहीं होंगे, भक्तों में मायूसी।

May 18, 2026