virat kohli premanand meeting money Controvery

Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

क्रिकेटर विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर उठे 5 करोड़ रुपये के दावे पर कोहली की टीम ने सफाई दी है। प्रवक्ता ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताया है। विराट की मुलाकात की वजह आस्था है।

By : संजय चतुर्वेदी
Virat Meet Premanand: विराट कोहली पर प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ लेने का आरोप, टीम ने बताया झूठा

Virat Kohli Meeting Premanand maharaj Money Controversy

लखनऊ। भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक चर्चा पर अब उनकी तरफ से जवाब आया है। दावा था कि कोहली वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मिलने के बदले 5 करोड़ रुपये ले चुके हैं। कोहली के प्रवक्ता की ओर से इस पर बयान जारी हुआ है। उन्होंने  इस बात को सिरे सा नकार दिया है।

किसने किया था दावा

दरअसल, कुछ दिन पहले फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने कोहली को लेकर यह दावा किया था। उनके अनुसार, राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी ने कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूप चर्चा होने लगी। इसके बाद कोहली के प्रवक्ता ने सफाई दी है।

दावा पूरी तरह गलत और बेबुनियाद

फालाहारी महाराज के दावों पर कोहली के प्रवक्ता ने पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और तथ्यों के खिलाफ बताया। प्रवक्ता ने साफ कहा कि कोहली को लेकर किए गए दावे झूठे हैं। बयान में कहा गया कि कोहली प्रेमानंद महाराज से अपनी आस्था और श्रद्धा के कारण मिलते हैं। उनके मिलने की मुख्य वजह श्रद्धा और विश्वास ही है।

मीडिया से अपील

कोहली के प्रवक्ता ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही मीडिया से जिम्मेदारी के साथ खबरें छापने की अपील की है। बयान में कहा गया कि मीडिया को ऐसे बयानों को आगे बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच करनी चाहिए और तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026