मप्र के पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, जानिए सभी नाम

मप्र के पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, जानिए सभी नाम

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षक सम्मानित

By : स्वदेश डेस्क
मप्र के पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, जानिए सभी नाम

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें इंदौर की चेतना खंबेटे, भोपाल के यशपाल सिंह, दतिया के रविकांत मिश्रा, रतलाम की सीमा अग्निहोत्री और नर्मदापुरम की सारिका घारू शामिल हैं। सभी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। अवॉर्ड के रूप में इन्हें प्रमाणपत्र और 50 हजार रुपये प्रदान किए गए।

इधर, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को भोपाल की प्रशासनिक अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 14 शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान निधि चेक प्रदान कर सम्मानित किया। प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के आठ और हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छह शिक्षक सम्मानित हुए। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित प्रदेश के तीन शिक्षकों और शैक्षिक संगोष्ठी में चयनित प्रथम तीन शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 प्राप्त दो शिक्षकों रायसेन जिले से नीरज सक्सेना और शाजापुर जिले से ओमप्रकाश पाटीदार को सम्मानित किया गया। वहीं, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक एवं माध्यमिक (कक्षा 1 से 8) शिक्षक श्रेणी में राजगढ़ जिले से प्राथमिक शिक्षक पूजा पनवार, बालाघाट जिले से प्राथमिक शिक्षक तिलोतमा कटरे, दमोह जिले से प्राथमिक शिक्षक संध्या तंतुवाय, सीधी जिले से प्राथमिक शिक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इंदौर जिले से सहायक शिक्षक नमिता दुबे, ग्वालियर जिले से सहायक शिक्षक सुनीता पाठक, सिंगरौली जिले से माध्यमिक शिक्षक शरद कुमार पांडे एवं दमोह जिले से माध्यमिक शिक्षक विमल कुमार पटेल शामिल हैं। उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 9-12) शिक्षक श्रेणी में मुरैना जिले से उच्च माध्यमिक शिक्षक राकेश कुमार शर्मा, उज्जैन जिले से शिक्षक राजेश राठौर, छिंदवाड़ा जिले से माध्यमिक शिक्षक मनीषा जैन, सागर जिले से माध्यमिक शिक्षक शालिनी, बड़वानी जिले से सहायक शिक्षक अजय यादव एवं उज्जैन जिले से प्राचार्य अशोक कुमार सक्सेना को सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

धनतेरस पर बन रहा मालव्य राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग

धनतेरस पर बन रहा मालव्य राजयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग

धनतेरस 2026 इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है

Nov 05, 2026
रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट बदली: 2027 की जगह अब 2028 में आएगी फिल्म, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई देरी की वजह

रामायण पार्ट 2 की रिलीज डेट बदली: 2027 की जगह अब 2028 में आएगी फिल्म, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताई देरी की वजह

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट एक साल आगे बढ़ा दी गई है।

Nov 05, 2026
MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के विभागों में नए सिरे से बदलाव किए गए हैं।

Nov 05, 2026
आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर

आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से झटका: ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दी है। 16 नवंबर को डिवीजन बेंच सुनवाई करेगी और अंतरिम राहत पर भी विचार होगा।

Nov 05, 2026
Nepal Police New Chief: नेपाल पुलिस को मिला नया प्रमुख, डॉ. मनोज कुमार KC बने IGP

Nepal Police New Chief: नेपाल पुलिस को मिला नया प्रमुख, डॉ. मनोज कुमार KC बने IGP

नेपाल सरकार ने नेपाल पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा फेरबदल करते हुए दान बहादुर कार्की को पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद से हटा दिया है।

Nov 05, 2026