राजधानी में बिजली संकट गहराया

हर तीसरे मिनट अंधेरे में डूब रही राजधानी, गुस्से में उपभोक्ता

भोपाल में मई महीने में बिजली व्यवस्था चरमराई, हर तीन मिनट में बिजली गुल होने से उपभोक्ता नाराज। बार-बार कटौती से पानी, इंटरनेट और कामकाज प्रभावित।

By : नरेंद्र कुमार
हर तीसरे मिनट अंधेरे में डूब रही राजधानी, गुस्से में उपभोक्ता

राजधानी भोपाल में बिजली व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भीषण गर्मी और आंधी-बारिश के मौसम में शहरवासियों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 में शहर में कुल 14,974 बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। यानी पूरे महीने का औसत निकालें तो हर तीन मिनट में कहीं न कहीं बिजली गुल हुई। लगातार मेंटेनेंस और घंटों के शटडाउन के बावजूद हालात में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

दो से सात घंटे तक कटौती

बिजली कंपनी वर्षभर लाइनों के रखरखाव और मरम्मत के नाम पर अलग-अलग क्षेत्रों में दो से सात घंटे तक का शटडाउन लेती रही है। इसके बावजूद मई में पांच मिनट से अधिक समय तक चलने वाले 6,896 बिजली कट दर्ज किए गए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब नियमित मेंटेनेंस किया जा रहा है, तो हल्की आंधी या बारिश में भी बिजली व्यवस्था क्यों चरमरा जाती है।

इन फीडरों पर सबसे ज्यादा संकट

बिजली कटौती के आंकड़ों में नबी बाग फीडर सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां मई के दौरान 107 बार ट्रिपिंग हुई। इसके बाद मालीखेड़ी फीडर में 105 बार, विश्वकर्मा नगर में 97 बार, जबकि सीटीओ और आदमपुरा फीडर में 95-95 बार बिजली बाधित हुई।दूसरी ओर, शहर के 514 फीडरों में से 36 फीडर ऐसे रहे, जहां पूरे महीने एक भी ट्रिपिंग दर्ज नहीं हुई। इनमें वल्लभ भवन, कलेक्टर कार्यालय और कुछ प्रीमियम आवासीय क्षेत्रों से जुड़े फीडर शामिल हैं।

एचटी लाइन का हवाला देकर टाल देते हैं जवाब

बिजली गुल होने पर उपभोक्ता जब स्थानीय अधिकारियों या हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हैं, तो अधिकांश मामलों में हाईटेंशन (11 केवी या 132 केवी) लाइन बंद होने का कारण बताया जाता है। अधिकारियों का कहना होता है कि एचटी लाइन चालू होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, उपभोक्ताओं का कहना है कि यह जवाब लगभग हर बार दिया जाता है, जबकि स्थायी समाधान दिखाई नहीं देता।

बिजली गुल होने से कामकाज प्रभावित

बिजली कटौती का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, छोटे उद्योगों और विद्यार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली जाने से पानी की सप्लाई, इंटरनेट सेवाएं और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि मेंटेनेंस पर इतना समय और संसाधन खर्च किए जा रहे हैं, तो बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक भरोसेमंद होनी चाहिए।

बार-बार कटौती से बढ़ रही परेशानी

लगातार सामने आ रहे आंकड़े बताते हैं कि राजधानी की बिजली व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराने नेटवर्क के आधुनिकीकरण, फॉल्ट-प्रभावित क्षेत्रों की पहचान और समयबद्ध सुधार कार्यों से ही बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।फिलहाल शहरवासियों को उम्मीद है कि आने वाले मानसून सीजन से पहले बिजली कंपनी व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

इनका कहना है

"आंधी-बारिश के दौरान बिजली की समस्या ज्यादा आती है। शिकायत मिलने पर तत्काल समाधान किया जा रहा है।"

ऋषि गर्ग
प्रबंध निदेशक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

संबंधित सामग्री

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
हरियाणा के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी, 11.96 करोड़ रुपये की बचत

हरियाणा के विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी, 11.96 करोड़ रुपये की बचत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में नौ प्रस्ताव मंजूर हुए। रोडवेज का बेड़ा बढ़ेगा, गुरुग्राम में जाम घटेगा और सरकार को बातचीत से 11.96 करोड़ रुपये की बचत हुई।

Nov 03, 2026
IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026