राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के चुनाव में कराई वोट चोरीः सारंग

राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के चुनाव में कराई वोट चोरीः सारंग

By : Swadesh Bhopal
राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के चुनाव में कराई वोट चोरीः सारंग

भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेल एवं सहकारिता मंत्री ने ली पत्रकार वार्ता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मप्र प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में यहां भी वोट चोरी का आरोप लगाया गया, तो मप्र के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने उनके आरोपों को निराधार बताते हुए मप्र में हाल में हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी कराने का आरोप लगाया।

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सारंग ने कहा कि मप्र में हाल ही में संपन्न हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में जमकर वोट चोरी हुई है। मप्र में युवा कांग्रेस चुनाव में कुल 15 लाख कार्यकर्ता मतदान के लिए पंजीकृत थे। इनमें साढ़े 8 लाख वोट होल्ड और रिजेक्ट किए गए; यह किसने चुराए? उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या यह वोट राहुल गांधी के इशारे पर चोरी हुए हैं? कांग्रेस नेताओं ने मप्र में युवा कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी कर किसान के बेटे अभिषेक परमार को हराया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया के बेटे यश को चुनाव में जिताया। कांग्रेस पार्टी का यह चुनाव भी वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति की भेंट चढ़ गया है।

44 के संतोष, 36 की अंजुम बनी फर्जी सदस्य

मंत्री सारंग ने कहा कि युवा कांग्रेस चुनाव में उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित थी, लेकिन अशोक नगर जिले के चंदेरी विधानसभा के निवासी 44 वर्षीय संतोष सिंह को मतदान के लिए पात्र कर दिया गया। इसी तरह अंजुम खान भी सदस्य बनीं, जिनकी उम्र मतदाता सूची के आधार पर 36 साल है। इस तरह के उदाहरण बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई लोकतंत्र नहीं है।

पंजीयन से कमाए साढ़े 8 करोड़

सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए सदस्य बनाने प्रति व्यक्ति 50 रुपये पंजीयन शुल्क रखा था। 15 लाख लोगों ने युवा कांग्रेस चुनाव के लिए पंजीयन कराया, यानी साढ़े 7 करोड़ रुपये कांग्रेस पार्टी ने पंजीयन के नाम पर गरीबों और किसानों के बेटे-बेटियों से वसूल लिए। उन्होंने कहा कि बिहार सहित अन्य राज्यों में राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप सिर्फ जुमलेबाजी और जनता को गुमराह करने के लिए हैं।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लेख में बैंकिंग क्षेत्र के राजनीतिक हस्तक्षेप, एनपीए और घोटालों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Nov 02, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026