Loksabha Election : राहुल गांधी अमेठी में तीन मई को करेंगे नामांकन

Loksabha Election : राहुल गांधी अमेठी में तीन मई को करेंगे नामांकन

राहुल गांधी 2004 से 2019 तक तीन बार अमेठी के सांसद चुने गए थे।

By : Swadesh News
Loksabha Election : राहुल गांधी अमेठी में तीन मई को करेंगे नामांकन

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। राहुल गांधी तीन मई को अमेठी में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए कार्यालय में रथ की नाप जोख और सजावट शुरू हो गई है। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा पूरी टीम के साथ अमेठी पहुंच गए हैं। कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक चल रही है। अमेठी में लंबे समय से राहुल गांधी के चुनाव लडने की मांग चल रही थी। कई बार कांग्रेसी धरना भी दे चुके हैं। राहुल गांधी 2004 से 2019 तक तीन बार अमेठी के सांसद चुने गए थे। लेकिन 2019 में राहुल गांधी हार गए थे। जिससे स्मृति ईरानी अमेठी की सांसद हैं। राहुल गांधी शुक्रवार को अमेठी से पांचवीं बार नामांकन दाखिल करेंगे। इनके नामांकन को एतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

राहुल गांधी जिस रथ पर सवार होकर नामांकन के लिए जाएंगे। रथ की नाप जोख और सजावट शुरू हो गई है। 1999 से 2014 तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा थे। लेकिन 2019 के चुनाव में केएल शर्मा अमेठी में नहीं थे। जिससे कांग्रेस चुनाव हार गई थी। केएल शर्मा राजनीति के कुशल खिलाड़ी माने जाते हैं। इनके पास 33 साल से अमेठी रायबरेली की कमान है। राजीव गांधी के कार्यकाल से केएल शर्मा अमेठी का काम देख रहे हैं। 1991 में कैप्टन सतीश शर्मा के सांसद बनने के बाद से अमेठी के प्रतिनिधि हैं। राहुल गांधी के चुनाव लडने की खबर से कांग्रेस कार्यालय में मेला लग गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के एतिहासिक नामांकन की तैयारी शुरू हो गई है। नामांकन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के आधा दर्जन बड़े नेताओं के आने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

Election Commission CEC Row: 'जनता का भरोसा बनाए रखे चुनाव आयोग', चिराग पासवान की EC को नसीहत

Election Commission CEC Row: 'जनता का भरोसा बनाए रखे चुनाव आयोग', चिराग पासवान की EC को नसीहत

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच चिराग पासवान ने कहा चुनाव आयोग जनता का भरोसा बनाए रखे। वहीं, राहुल गांधी और अभिजीत दिपके ने सीईसी से इस्तीफे की मांग की।

Sep 25, 2026
राहुल गांधी के अमेठी आने से पहले पोस्टर वॉर, किशोरी लाल शर्मा के कामकाज पर उठे सवाल

राहुल गांधी के अमेठी आने से पहले पोस्टर वॉर, किशोरी लाल शर्मा के कामकाज पर उठे सवाल

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले सांसद किशोरी लाल शर्मा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में उनके दो साल के कामकाज पर सवाल उठाए गए और स्मृति ईरानी से तुलना की गई।

May 20, 2026
गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में सपा–बसपा–कांग्रेस को चेहरे की तलाश

गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में सपा–बसपा–कांग्रेस को चेहरे की तलाश

अमेठी पंचायत चुनाव 2025 में सपा, बसपा और कांग्रेस मजबूत उम्मीदवार की तलाश में। जिला पंचायत अध्यक्ष पर घमासान तेज।

Dec 09, 2025