देश की हाई-प्रोफाइल सीट "अमेठी" के चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी

देश की हाई-प्रोफाइल सीट "अमेठी" के चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी

By : Swadesh News
देश की हाई-प्रोफाइल सीट "अमेठी" के चुनाव परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी

अमेठी/स्वामीनाथ शुक्ल। अमेठी में वोट पड़ने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है। इतना फोकस बनारस की सीट पर नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। लेकिन अमेठी हाई-प्रोफाइल सीट बनी हुई है। कहने के लिए अमेठी में भले कुछ न हो। लेकिन अमेठी का नाम देश की सबसे हॉट सीट में लिया जाता है। 20 मई को मतदान होने के बाद अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है। जिला प्रशासन और उम्मीदवार दोनों मतगणना की तैयारी में जुटे हैं। अमेठी की कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने बताया कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 17.96.098 लाख मतदाता हैं। इसमें 9.76.053 लाख वोट पड़े हैं। आंकड़ों में 54.34 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 2019 के चुनाव में 54.05 फीसदी था।इस बार के मतदान में पुरुष 51.26, महिला 57.05 और अन्य 4.76 फीसदी मतदान हुआ है। अमेठी की मतगणना जवाहर नवोदय विद्यालय में होगी। इसमें तिलोई विधानसभा की मतगणना बालिका छात्रावास, जगदीशपुर एमपी हाल, गौरीगंज होल्डिंग हाऊस, अमेठी ब्वायज मेंस और सलोन विधानसभा की मतगणना आइटीआइ गोला बाजार रायबरेली में होगी। निशा अनंत ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा की मतगणना 14-14 टेबल पर कराई जाएगी। एक टेबल पर मतगणना के लिए चार अधिकारी और कर्मचारी रहेंगे। सबसे पहले बैलेट पेपर की मतगणना होगी।

उन्होंने कहा कि मतदान की तरह मतगणना भी शांति पूर्वक संपन्न होगी। चप्पे-चप्पे पर विशेष पुलिस तैनात रहेंगी। अमेठी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा से अमेठी की मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस से गांधी परिवार के भरोसेमंद केएल शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। किशोरी लाल शर्मा के चुनाव की कमान प्रियंका गांधी के पास थी। स्मृति ईरानी खुद केंद्रीय मंत्री हैं। इनके साथ पांच साल का विकास कार्य। केएल शर्मा के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और अखिलेश यादव सामूहिक जनसभा किए थे। जबकि स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,दो बार उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एक बार उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह सहित आधा दर्जन मंत्री थे। इसके अलावा अमेठी के दर्जन-भर हारे जीते विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष आदि जुटे थे।

संबंधित सामग्री

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
Amethi News: अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की खुली पोल, पत्तल-पानी के लिए तरसे लाभार्थी 

Amethi News: अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की खुली पोल, पत्तल-पानी के लिए तरसे लाभार्थी 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक कराना है, लेकिन अमेठी में आयोजित सामूहिक विवाह...

Oct 29, 2026
Amethi News: अमेठी में राशन वितरण पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दुकान का किया निरीक्षण

Amethi News: अमेठी में राशन वितरण पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दुकान का किया निरीक्षण

सरकारी राशन वितरण में पात्र लाभार्थियों के हक से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राशन कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने...

Oct 27, 2026
DM Shashank Chaudhary: जनशिकायतों पर डीएम सख्त, बोले- कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान

DM Shashank Chaudhary: जनशिकायतों पर डीएम सख्त, बोले- कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान

जनशिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता निभाकर जिम्मेदारी पूरी करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं।

Oct 27, 2026