छत्तीसगढ़ में छापेमारी: EOW ने 19 ठिकानों पर दी दबिश

छत्तीसगढ़ में छापेमारी: EOW ने 19 ठिकानों पर दी दबिश

By : Swadesh Bhopal
छत्तीसगढ़ में छापेमारी: EOW ने 19 ठिकानों पर दी दबिश

प्रदेश में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएमएफ) और आबकारी घोटालों की जांच तेज हो गई है। ईओडब्ल्यू और एसीबी ने रविवार सुबह पूरे प्रदेश में एक साथ 19 स्थानों पर छापेमारी की। जांच दलों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेन-देन के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए। अधिकारियों ने इसे अब तक की सबसे निर्णायक कार्रवाई बताया।

डीएमएफ घोटाला: 11 स्थानों पर दबिश

डीएमएफ घोटाले से जुड़े मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 02/2024 के तहत हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े ठेकेदारों के ठिकानों पर तलाशी ली गई। अभियान के तहत रायपुर जिले में 4, बिलासपुर में 2, सरगुजा में 2, कोंडागांव में 1, धमतरी में 1 और बलरामपुर में 1 स्थान पर छापेमारी की गई।

अधिकारियों के अनुसार कई स्थानों पर टेंडर जारी करने, भुगतान प्रक्रिया, सप्लाई और ठेके संबंधी पुराने अभिलेख जब्त किए गए। इन दस्तावेजों से पूरे घोटाले की वित्तीय संरचना समझने में मदद मिलेगी। लेन-देन संबंधी संदिग्ध दस्तावेजों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए यह कार्रवाई की गई।

आबकारी घोटाला: 8 स्थानों पर छापे

आबकारी घोटाले में दर्ज अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों तथा उनके सहयोगियों के 8 ठिकानों पर तलाशी ली गई। बिलासपुर में 4, रायपुर में 2, दुर्ग में 1 और बस्तर में 1 स्थान पर छापेमारी हुई।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी में बरामद सामग्री जांच के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई दस्तावेज ऐसे मिले हैं, जो पूरे घोटाले की श्रृंखला को समझने में निर्णायक साबित होंगे। प्रारंभिक साक्ष्यों से स्पष्ट है कि अनियमितताएं योजनाबद्ध तरीके से की गई थीं।

विस्टा और रामा ग्रीन परिसरों में मौजूद आवासों में तलाशी के दौरान लगभग एक घंटे तक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुराने रिकॉर्ड, फाइलें और खातों के दस्तावेज खंगाले गए। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के बाद पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास से पूछताछ जारी है।

आगे की प्रक्रिया

जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को अनुसंधान में शामिल किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर तलाशी अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में और कार्रवाई की संभावना है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026