Raipur Double Murder Ex Cop Kills Wife Daughter

रायपुर डबल मर्डर: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी की हत्या, खुद किया सरेंडर

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और हत्या की वजह घरेलू विवाद बताई।

रायपुर डबल मर्डर: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी की हत्या, खुद किया सरेंडर

Raipur News

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव की है, जहां सुबह यह वारदात हुई। आरोपी गुलाब साहू ने पहले पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसने 22 वर्षीय बेटी चित्रा साहू को भी मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद थाने पहुंचकर सरेंडर किया और वजह बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किराएदार से संबंध था। उसका आरोप है कि दोनों मां-बेटी उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थीं। इसी से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

किराएदार पर भी लगाए गंभीर आरोप

आरोपी ने दावा किया कि किराएदार ने उसकी पत्नी को बहकाया था। उसके अनुसार, घर, गाड़ी और पैसों का लालच देकर परिवार में दरार डाली गई। वह कहता था कि बेटी को गोद लेकर अलग जीवन बिताने की बात करता था।

पहले से बर्खास्त था आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गुलाब साहू को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

पुलिस के अनुसार, लता साहू ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। परिवार में पिछले कुछ समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

संबंधित सामग्री

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026