राजिम कल्प कुंभ के लिए रेलवे का तोहफा,रायपुर से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम

राजिम कल्प कुंभ के लिए रेलवे का तोहफा,रायपुर से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम

गरियाबंद जिले के राजिम में होने वाले कल्प कुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रायपुर–राजिम के बीच 1 से 15 फरवरी तक दो स्पेशल मेमू ट्रेनें चलेंगी।

By : स्वदेश डेस्क
राजिम कल्प कुंभ के लिए रेलवे का तोहफा,रायपुर से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइम

रायपुरः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम शहर में कल्प कुंभ आयोजित होने वाला है। इस राजिम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ी पहल की है। कुंभ मेला के दौरान रायपुर से राजिम के बीच दो विशेष मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक रोजाना चलाई जाएंगी, जिससे हजारों श्रद्धालु सीधे राजिम कुंभ पहुंच सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायपुर–राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनों को मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर, मानिकचोरी और राजिम स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है। इससे आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों से आने वाले यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रायपुर–राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 08755 (रायपुर–राजिम)

यह ट्रेन रायपुर से सुबह 11:55 बजे रवाना होगी। मंदिर हसौद 12:15, सीबीडी 12:24, केंद्री 12:34, अभनपुर 12:49 और मानिकचोरी 12:57 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 1:20 बजे राजिम पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08756 (राजिम–रायपुर)

वापसी में यह ट्रेन राजिम से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। मानिकचोरी 2:07, अभनपुर 2:14, केंद्री 2:22, सीबीडी 2:31 और मंदिर हसौद 2:43 बजे पहुंचेगी। रायपुर में इसका आगमन 3:30 बजे होगा।

दूसरी मेमू स्पेशल सेवा का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 08757 (रायपुर–राजिम)

यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। मंदिर हसौद 2:48, सीबीडी 2:49, केंद्री 3:09, अभनपुर 3:23 और मानिकचोरी 3:31 बजे होते हुए शाम 4:00 बजे राजिम पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08758 (राजिम–रायपुर)

यह ट्रेन राजिम से रात 8:30 बजे चलेगी। मानिकचोरी 8:37, अभनपुर 8:44, केंद्री 8:52, सीबीडी 9:00 और मंदिर हसौद 9:12 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 10:00 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि कुंभ मेला के दौरान इन विशेष ट्रेनों से यात्रा न केवल आसान होगी, बल्कि समय और खर्च दोनों की बचत भी होगी। बेहतर रेल कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं को राजिम कुंभ पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।

कहलाता है 'छत्तीसगढ़ का प्रयाग'

बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम शहर, महानदी, पैरी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम पर बसा ऐतिहासिक शहर है। इसे छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है। राजिम अपने वार्षिक कुंभ (माघी पुन्नी मेला) और ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

CG state decoration awards: छत्तीसगढ़ में राज्य अलंकरण सम्मानों का ऐलान, अनंत विजय और मोहन सुंदरानी का नाम सूची में

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 पर राज्य अलंकरण सम्मानों की घोषणा हुई। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सूची जारी की, जिसमें अनंत विजय और मोहन सुंदरानी जैसे नाम हैं।

Nov 01, 2026
CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

CG Sthapna Diwas: छत्तीसगढ़ में 26 साल से चल रहा अटल का वादा, 10 सीटें देकर मिला था राज्य, आज भी वोटर निभा रहे

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी के उस वादे की कहानी, जो 11 लोकसभा सीटों पर बना था। साथ ही चार मुख्यमंत्रियों की पहचान बनी योजनाएं भी।

Nov 01, 2026
Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

चक्रवात अर्णब से छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सरकार ने 1769 गांव संवेदनशील घोषित किए, हेल्पलाइन 1070 शुरू की और कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर सकेंगे।

Oct 27, 2026
CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

CG Paddy Procurmement : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी; 3100 रुपये क्विंटल एमएसपी, 360 नए केंद्र की मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। साय कैबिनेट ने 3100 रुपये क्विंटल की दर और 360 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई। कर्मचारियों को कैशलेश इलाज भी मिलेगा।

Oct 27, 2026