Cyclone Arnab Alert 1769 Chhattisgarh Villages

Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

चक्रवात अर्णब से छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका है। सरकार ने 1769 गांव संवेदनशील घोषित किए, हेल्पलाइन 1070 शुरू की और कलेक्टर स्कूलों की छुट्टी घोषित कर सकेंगे।

By : संजय चतुर्वेदी
Arnab Cyclone Alert: छत्तीसगढ़ के 1769 गांवों पर खतरा, 12 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों की छुट्टी संभव

Chhattisgarh weather Updates news

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्णब को देखते हुए सरकार ने 1769 गांवों को संवेदनशील घोषित किया है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। मदद के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रहेगा और टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।

इन 12 जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिन्हित हैं, जबकि बाकी 21 जिलों में 1006 गांवों की पहचान हुई है।

कलेक्टरों को मिले निर्देश

जर्जर और असुरक्षित मकानों को पहचानकर कार्रवाई करनी होगी। जलाशयों के जलस्तर पर नियमित नजर रखनी है। पानी छोड़ने की नौबत आए तो इलाकों को 48 घंटे पहले सूचना देनी होगी। जरूरत के हिसाब से कलेक्टर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर सकेंगे।

बुधवार और गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अति भारी बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 60 से 80, कभी कभी 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026