ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे और बड़े अधिकार, बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ाए तो…

ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे और बड़े अधिकार, बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ाए तो…

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में अनिवार्य करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार के इस फैसले से हेलमेट नहीं लगाने पर बड़ा अर्थदंड लगाने जा रही है।

By : स्वदेश डेस्क
ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे और बड़े अधिकार, बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ाए तो…

भोपालः यदि आप बाइक चलाने के शौकीन और उसमें भी बिना हेलमेट बाइक चलाने में मजा आता है। तब यह खबर पढ़ लीजिए और अलर्ट हो जाइए, क्योंकि प्रदेश में हेलमेट को अनिवार्य करने के लिए राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इस नियम की अनदेखी आपकी जेब में भारी भार डाल देगी।

दरअसल,बाइक या स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं लगाने पर अब 300 नहीं 500 का चालान काटने का प्रस्ताव है। यह नियम ऐसा है, इसमें चाहे चालक हो या पीछे बैठने वाला दोनों के लिए 500-500 रुपए अर्थदंड लगाने का प्रावधान किया जाएगा।

ट्रैफिक आयुक्त ने भेजा प्रस्ताव

प्रदेश में इस नियम को शुरू करने के लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय ने शासन के पास इस प्रस्ताव को भेज दिया है। इसे शीघ्र ही मंजूरी के लिए कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

तीन साल पहले प्रस्ताव क्यों नहीं हुआ पास

ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार नए साल यानी जनवरी 2026 से प्रोविजन लागू हो सकते हैं। प्रदेश में लगभग तीन साल पहले अर्थदंड बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया था। हालांकि तब कुछ मंत्रियों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि इससे जनता की जेब में बोझ बढ़ेगा। इसके चलते इसे मंजूरी नहीं मिली।

अब फिर चर्चा क्यों हो रही?

दरअसल, प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से जितने भी दो पहिया वाहन चालकों की हादसे में मौत हुई है उनमें से 80 फीसदी मामले बिना हेलमेट वाले होते हैं। इसके चलते अर्थदंड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि कार में बिना सीटबेल्ट के पकड़ाने पर 500 रुपए का चालान पहले से है।

पीछे बैठने वाले 6500 से अधिक की मौत

पीटीआरआई की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में रोड एक्सीडेंट में 14 हजार 791 लोगों की जान गई थी। इनमें से 6541 लोग ऐसे थे जो बिना हेलमेट के थे। उनमें से वाहन चालक या पीछे बैठने वाले लोग थे। अन्य राज्यों की बात करें तो एमपी में हेलमेट नहीं लगाने का जुर्माना बहुत कम है।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

India vs New Zealand 1st ODI Result: कोहली के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार शुरुआत, न्यूजीलैंड 5 विकेट से चित

बारिश से बाधित पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। डकवर्थ लुईस नियम से 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Nov 04, 2026
Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026