इंदौर में 2 नवंबर से RSS की अहम बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

By : हितेंद्र शर्मा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 नवंबर 2026 तक होगी।  बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे ।

बैठक में देशभर में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं में नशे की समस्या, देश में बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप और बदलते वैश्विक हालात जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की भी संभावना है ।

डॉ. मोहन भागवत समेत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे । अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं।  साथ ही संघ रचना के सभी 11 क्षेत्रों के संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक एवं सह क्षेत्र संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक भी उपस्थित रहेंगे। 

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार विजयादशमी पर संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की एक साल से चल रही श्रृंखला पूरी हुई है। बैठक में इन कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

नशे की समस्या और वैश्विक हालात पर भी चर्चा

 विजयादशमी पर पिछले एक वर्ष से देश भर में चल रही संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रम की श्रृंखला पूर्ण हुई । इस वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मुद्दों के अनुवर्तन पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी।

वर्तमान समय के महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा भी हो सकती है,  जिस में नए माध्यमों की सामग्री, नशीली दवाओं की समस्या, बाहरी शक्तियों का हस्तक्षेप, वैश्विक परिदृश्य आदि विषय सम्मिलित हैं।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026