सदन से बाहर गए सांसदों का कटेगा वेतन-लोकसभा अध्यक्ष

सदन से बाहर गए सांसदों का कटेगा वेतन-लोकसभा अध्यक्ष

By : Swadesh Bhopal
सदन से बाहर गए सांसदों का कटेगा वेतन-लोकसभा अध्यक्ष

लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन

संसद के आगामी बजट सत्र में लोकसभा सचिवालय द्वारा सांसदों की हाजिरी के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लखनऊ में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में इसकी घोषणा की।

नए नियम के अनुसार अब सांसदों की उपस्थिति केवल सदन के अंदर अपनी निर्धारित सीट पर बैठकर ही दर्ज की जाएगी। यह व्यवस्था बजट सत्र से ही प्रभावी हो जाएगी, जो 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

नए सिस्टम में कैसे लगेगी हाजिरी

नए सिस्टम के तहत लोकसभा कक्ष में प्रत्येक सांसद की सीट पर पहले से स्थापित मल्टीमीडिया डिवाइस या कंसोल का उपयोग किया जाएगा। सांसद अपनी स्मार्ट आईडी कार्ड टैप करके, बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन देकर या पिन एंटर करके हाजिरी दर्ज कर सकेंगे।

इस बदलाव का उद्देश्य

इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य संसद की कार्यवाही में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन बढ़ाना है। संसद में कई बार विपक्षी सांसद हंगामा करके सदन स्थगित करा देते हैं, जिससे कार्यवाही प्रभावित होती है। नए नियम के तहत ऐसे सांसदों को भी सदन में उपस्थित रहना पड़ेगा, अन्यथा उनकी हाजिरी दर्ज नहीं होगी।

सांसदों की हाजिरी उनके दैनिक भत्ते (डेली अलाउंस) से जुड़ी होती है। यदि हाजिरी दर्ज नहीं हुई, तो एक दिन का वेतन-भत्ता कट सकता है।

डिजिटल और सीट-आधारित व्यवस्था यह सुनिश्चित करेगी कि सांसद वास्तव में सदन में मौजूद हों और कार्यवाही में भाग ले रहे हों। यदि कोई सांसद देरी से पहुंचता है और तब तक सदन स्थगित हो चुका होता है, तो उस दिन उसकी हाजिरी नहीं लगेगी।

संबंधित सामग्री

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, सियासी हलचल तेज; NDA के साथ काम करने का ऐलान

TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, सियासी हलचल तेज; NDA के साथ काम करने का ऐलान

पश्चिम बंगाल की TMC के 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय कर NDA समर्थन का ऐलान किया। संसद में अलग बैठने की मांग से सियासी हलचल तेज।<br/>

Jun 15, 2026
संसद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका

संसद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका

संसद का विशेष सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, संविधान संशोधन विधेयक पास नहीं हो सका। महिला आरक्षण और परिसीमन मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने।

Apr 18, 2026
महिला आरक्षण बिल पर सपा के रुख से बढ़ी सियासी बहस, मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग क्यों?

महिला आरक्षण बिल पर सपा के रुख से बढ़ी सियासी बहस, मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग क्यों?

लोकसभा में पेश महिला आरक्षण बिल पर सियासी बहस तेज। सरकार इसे महिला सशक्तिकरण का बड़ा कदम बता रही है। सपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग रखी, जिससे संसद में मतभेद बढ़े।

Apr 17, 2026
संसद विशेष सत्र 2026: परिसीमन बिल पर टकराव, पीएम मोदी ने कहा- किसी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा

संसद विशेष सत्र 2026: परिसीमन बिल पर टकराव, पीएम मोदी ने कहा- किसी राज्य के साथ अन्याय नहीं होगा

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पर बहस तेज। पीएम मोदी ने कहा- किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा। विपक्ष ने उठाए सवाल।

Apr 16, 2026
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण: मिडिल-ईस्ट तनाव पर जयशंकर देंगे बयान

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण: मिडिल-ईस्ट तनाव पर जयशंकर देंगे बयान

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू। मिडिल-ईस्ट तनाव पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान और स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा संभव।

Mar 09, 2026