MP Cleaner Strike: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के बैनर तले मंगलवार को भोपाल के नीलम पार्क में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। यूनियन ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 4 नवंबर से पूरे मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
4 नवंबर से 'आर-पार की लड़ाई
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के अनुसार इस आंदोलन में भोपाल समेत प्रदेश के 55 से अधिक जिलों से हजारों सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी वर्ग हिस्सा ले रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे वेतन वृद्धि, संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण जैसी मांगों को लेकर बीते लंगे समय से मांग करते आ रहे है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
कचरा गाड़ियों से अनाउंसमेंट पर विवाद
बीते सोमवार को प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को लामबंद करने के उद्देश्य से नगर निगम की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों में लगे लाउडस्पीकरों से हड़ताल का किया गया। सरकारी वाहनों और संसाधनों का उपयोग यूनियन के प्रचार के लिए किए जाने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों तक पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कचरा गाड़ियों से हड़ताल का प्रचार करना नियमों के खिलाफ है।