सतना बिजली विभाग की बड़ी चूक: 12 रुपये बकाया के लिए भेजा नोटिस, मई में जारी होकर दिसंबर में पहु

सतना बिजली विभाग की बड़ी चूक: 12 रुपये बकाया के लिए भेजा नोटिस, मई में जारी होकर दिसंबर में पहुंचा तो मचा हंगामा

सतना जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। बिजली उपभोक्ता को सिर्फ 12 रुपये बकाया बताकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया। पूरा बिल समय पर जमा करने के बावजूद नोटिस भेजा गया।

By : Swadesh Bhopal
सतना बिजली विभाग की बड़ी चूक: 12 रुपये बकाया के लिए भेजा नोटिस, मई में जारी होकर दिसंबर में पहुंचा तो मचा हंगामा

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले का बिजली विभाग अपने अनोखे कारनामे को लेकर चर्चा में है। कोठी के बिजली विभाग ने एक कंज्यूमर को मात्र 12 रुपए की बकाया राशि के लिए नोटिस जारी कर दिया है। मई के महीने में जारी यह नोटिस दिसंबर में उपभोक्ता तक पहुंचा है। जैसे ही यह नोटिस सोशल मीडिया में पहुंचा तेजी से वायरल होने लगा। साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

कोठी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ता पीयूष अग्रवाल तब चौंक गए जब विभाग से उन्हें नोटिस मिला। पत्र खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि उनके ऊपर 12 रुपये की बकाया राशि है, इसलिए तुरंत भुगतान करना जरूरी है। पीयूष अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने कभी भी बिजली बिल का भुगतान नहीं रोका और हमेशा समय पर राशि जमा की है। वर्तमान में भी उनके नाम पर कोई भी बकाया नहीं है।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ नोटिस

जैसे ही 12 रुपये बकाया वाले नोटिस की तस्वीर सोशल मीडिया पर पहुंची, यह तेजी से वायरल होने लगी। लोग विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाने लगे। मामला बढ़ता देख विभाग के अधिकारी बैकफुट पर आ गए और गलती स्वीकार करने को मजबूर हुए।

विभाग ने माना—लाइनमैन से हुई त्रुटि

कोठी के कनिष्ठ अभियंता हेमराज सेन ने स्वीकार किया कि उपभोक्ता का कोई बकाया नहीं था और उसने पूरा भुगतान किया हुआ था। उन्होंने बताया कि यह नोटिस लाइनमैन की गलती से उपभोक्ता को भेज दिया गया। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी त्रुटियों से बचने के लिए विभाग सावधानी बरतेगा और सिस्टम में सुधार की कोशिश की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Satna News: सतना में हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, तीन बच्चों का रेस्क्यू, 1 करोड़ की मशीन फेल

Satna News: सतना में हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, तीन बच्चों का रेस्क्यू, 1 करोड़ की मशीन फेल

सतना के नजीराबाद में हाईराइज बिल्डिंग की चौथी मंजिल में आग लग गई। तीन बच्चों का रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जबकि 1 करोड़ की स्काई हाई मशीन फेल हो गई।

Sep 18, 2026
Satna News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए शिवेन्द्र सिंह गढ़ते हैं लकड़ी के गजानन

Satna News: परिवहन विभाग से सेवा निवृत्त हुए शिवेन्द्र सिंह गढ़ते हैं लकड़ी के गजानन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन... इस सत्य की भक्ति से अभिभूत हैं जिले के शिवेंद्र सिंह गौरी नंदन की अटूट भक्ति में लीन...

Sep 14, 2026
Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

Satna Malnutrition: मझगवां में फिर कुपोषण: दो साल के अभिराम का वजन मात्र साढ़े पांच किलो

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मझगवां में कुपोषण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र के गांवों में कुपोषण के नित नए मामले सामने आ रहे हैं...

Sep 07, 2026
अनूठा प्रवेश: प्राइवेट स्कूल में लड्डू गोपाल का केजी-1 में एडमिशन,बैग-टिफिन लेकर रोज पहुंचेंगे स्कूल

अनूठा प्रवेश: प्राइवेट स्कूल में लड्डू गोपाल का केजी-1 में एडमिशन,बैग-टिफिन लेकर रोज पहुंचेंगे स्कूल

सतना के प्राइवेट स्कूल में सात वर्षीय आयुषी के आग्रह पर लड्डू गोपाल का KG-1 में एडमिशन हुआ। अब उनके लिए बैग, टिफिन और पानी की बोतल भी रखी गई है।

Sep 04, 2026
Ambedkar Statue Damage: भरहटा में दूसरी बार आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Ambedkar Statue Damage: भरहटा में दूसरी बार आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सतना के भरहटा गांव में आंबेडकर प्रतिमा दूसरी बार क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। नई प्रतिमा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

Aug 26, 2026