Satna Ambedkar Statue Vandalized Again

Ambedkar Statue Damage: भरहटा में दूसरी बार आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सतना के भरहटा गांव में आंबेडकर प्रतिमा दूसरी बार क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। नई प्रतिमा और सुरक्षा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

By : संजय चतुर्वेदी
Ambedkar Statue Damage: भरहटा में दूसरी बार आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Dr Ambedkar Statue vandalized in Satna

अमन शुक्ला, सतना। उचेहरा थाना क्षेत्र के भराहटा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों ने मंगलवार देर रात प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब बुधवार की सुबह लोगों को जानकारी मिली तो गांव में तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

एक ही प्रतिमा को दूसरी बार निशाना बनाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रतिमा स्थल की स्थायी सुरक्षा की मांग को लेकर नागौद-उचेहरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी देर तक ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम सुभाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 दूसरी बार हुई प्रतिमा से छेड़छाड़ 

ग्रामीणों के अनुसार भरहटा गांव में प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 अप्रैल को भी प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई थी और उस पर कालिख पोत दी गई थी। पहली घटना के बाद अब दोबारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पहली घटना के बावजूद यदि प्रतिमा स्थल की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाती तो दोबारा ऐसी घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की।

चक्काजाम से यातायात हुआ था प्रभावित

ग्रामीणों के चक्काजाम के कारण नागौद-उचेहरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए पोड़ी पुलिस ने चक्काजाम स्थल से करीब 7 किलोमीटर पहले पोड़ी तिराहे से यातायात डायवर्ट कर दिया। वाहनों को पोड़ी तिराहे से पतौरा, लोहरौरा और रामपथ गमन मार्ग से निकाला गया। मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम 

ग्रामीणों की मांगों को लेकर एसडीएम सुभाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर उनसे चर्चा की। प्रशासन की ओर से तत्काल नई अंबेडकर प्रतिमा लगवा दी गई। इसके बाद प्रतिमा स्थल की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्थाएं किए जाने का भरोसा दिया गया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रतिमा के चारों ओर रेलिंग लगवाई जाएगी, ताकि प्रतिमा को सुरक्षित रखा जा सके। इसके साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सके और भविष्य में किसी भी घटना की स्थिति में आरोपियों की पहचान में मदद मिल सके।

 स्थायी बाउंड्रीवॉल के लिए बजट जारी करने का आश्वासन 

प्रशासन ने प्रतिमा स्थल की सुरक्षा के लिए स्थायी बाउंड्रीवॉल निर्माण का भी आश्वासन दिया है। एसडीएम ने बताया कि बाउंड्रीवॉल के लिए बजट जारी कराने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि प्रतिमा स्थल को स्थायी रूप से सुरक्षित किया जा सके। प्रशासन के इन आश्वासनों के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद नागौद-उचेहरा मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।

अब आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार 

प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे चाहते हैं कि घटना में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026