सतना में अवैध मतांतरण रैकेट का खुलासा, परिवर्तित बाप-बेटे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सतना में अवैध मतांतरण रैकेट का खुलासा, परिवर्तित बाप-बेटे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से फंडिंग मिलने के बाद सतना ग्रामीण इलाके में अवैध धर्म परिवर्तन का रैकेट चलाने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा।

By : स्वदेश डेस्क
सतना में अवैध मतांतरण रैकेट का खुलासा, परिवर्तित बाप-बेटे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

सतनाः जिले में अवैध मतांतरण से जुड़े एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। धारकुंडी थाना पुलिस ने हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई धारकुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम झखौरा में कथित अवैध मस्जिद एवं मतांतरण केंद्र को लेकर उपजे विवाद के बाद की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और लोगों को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालमन चौधरी उर्फ अब्दुल रहमान (68), विजय भारती उर्फ मोहम्मद उमर (32) और दीनानाथ चौधरी उर्फ अब्दुल्ला (42) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत गिरफ्तारी की गई है।

देश के अलग- अलग राज्यों से मिल रही थी फंडिंग

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि कथित मतांतरण केंद्र को देश के विभिन्न राज्यों से आर्थिक सहायता मिल रही थी। वर्ष 2025 के दौरान ही आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 8 से 9 लाख रुपये जमा होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि यह फंडिंग संगठित रूप से बाहरी स्रोतों से भेजी जा रही थी।

लालच देकर चला रहे परिवर्तन का रैकेट

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए, जिनसे स्पष्ट हुआ कि इस गतिविधि में आर्थिक सहायता के साथ-साथ पूर्व में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों की भूमिका भी उपयोग में लाई जा रही थी।

पुलिस आरोपियों के बैंक खातों की कर रहे जांच

वर्तमान में पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, संपर्क सूत्रों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इस कथित मतांतरण रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक भी पहुंचा जा सके।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026