खून के सौदागरों पर SDM का स्टिंग, पत्नी के इलाज का बिछाया जाल, ब्लड बेचने आया दलाल गिरफ्तार

खून के सौदागरों पर SDM का स्टिंग, पत्नी के इलाज का बिछाया जाल, ब्लड बेचने आया दलाल गिरफ्तार

सतना में ब्लड बेचने वाले दलालों की धर पकड़ जारी है। एसडीएम ने लगातार दूसरे दिन स्टिंग कार्रवाई कर ब्लड बेचने वाले दलाल को रंगे हाथों दबोचा।

By : स्वदेश डेस्क
खून के सौदागरों पर SDM का स्टिंग, पत्नी के इलाज का बिछाया जाल, ब्लड बेचने आया दलाल गिरफ्तार

सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिले में ब्लड के अवैध व्यापार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिले में 6 मासूम बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने खून की दलाली करने वाले दलालों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। दलालों के खिलाफ स्टिंग किए जा रहे हैं।

गुरुवार के दिन पुलिस ने कार्रवाई कर खून की दलाली करने वालों को पकड़ा था। इसके बाद से दलाल सतर्क हो गए थे। ऐसी स्थिति में एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया ने स्ट्रेटेजी बदली और हॉस्पिटल की जगह सर्किट हाऊस को स्पॉट बनाया।

यहां स्टिंग करते हुए प्रशासन ने एक एजेंट को 4000 रुपए में एक यूनिट ब्लड का सौदा करते हुए पकड़ा। दलाल की पहचान शिवम वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने उसे और उसके साथियों को पकड़ा है।

कार्रवाई से अंडरग्राउंड हो गए थे दलाल

दरअसल, गुरुवार के दिन जब पुलिस ने इन दलालों के खिलाफ कार्रवाई की तो वह अंडरग्राउंड हो गए थे। हालांकि उनका नेटवर्क फिर भी चल रहा था। ऐसे में एसडीएम ने तरीका बदला। वहीं, उनको मुखबिर से सूचना मिली की शिवम वर्मा नाम का दलाल अभी भी एक्टिव है। उन्होंने दलालों को चकमा देने के लिए सर्किट हाउस में जाल बिछाया।

कैमरे में नोट के सीरियल नंबर और नकली दलाल

एसडीएम ने सीसीटीवी कैमरे के सामने 500-500 रुपए के नोट के सीरियल नंबर सीसीटीवी में दिखाए। साथ ही एक डमी खरीददार तैयार किया। डमी खरीददार ने दलाल से इमोशनल कार्ड खेला। उसने दलाल को बताया कि वह बीमार पत्नी को गांव से लेकर आ रहा है। ब्लड की सख्त जरूरत हैं। डमी खरीददार ने बताया कि वह सर्किट हाऊस के पास खड़ा है।

सड़क पर ही तय हुआ सौदा

खरीददार की बात सुनकर दलाल शिवम बाइक से वहां पहुंचा। उन दोनों के बीच सड़क में करीब 30 मिनट तक मोल भाव हुआ और आखिरी में 4000 में सौदा तय हुआ।

नोट जेब में रखते ही आ धमकी पुलिस

जैसे ही दलाल ने खरीददार से 4000 लेकर अपनी जेब में रखे और बाइक चालू कर जाने लगा। तभी सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों और एसडीएम उसके पास आ पहुंचे। एसडीएम के ड्राइवर ने उसे पीछे से दबोच लिया। एसडीएम की मौजूदगी में जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से वही 500 के 8 नोट निकले, जिनका नंबर स्टिंग से पहले वीडियो में रिकॉर्ड किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी शिवम, उसके साथी अंकित नामदेव और एक अन्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इन दलालों से पूछताछ कर हॉस्पिटल के अंदर मिले हुए व्यक्ति के बारे में पता करना चाहती है।

संबंधित सामग्री

Rahul Gandhi Balaghat: राहुल के बालाघाट दौरे पर BJP का पलटवार; डिप्टी CM शुक्ला बोले- 3 महीने बाद पहुंचे

Rahul Gandhi Balaghat: राहुल के बालाघाट दौरे पर BJP का पलटवार; डिप्टी CM शुक्ला बोले- 3 महीने बाद पहुंचे

राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव में बैगा परिवारों से मुलाकात की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दौरे को नाटकीय बताया और कहा कि तीन महीने बाद आना राजनीतिक पर्यटन है।

Oct 01, 2026
'मेरा लक्ष्य विवाद नहीं, जनता का काम करना है', Deputy CM और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का बड़ा बयान

'मेरा लक्ष्य विवाद नहीं, जनता का काम करना है', Deputy CM और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का बड़ा बयान

एमपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का स्वदेश में इंटरव्यू। रीवा-विंध्य विकास, स्वास्थ्य व्यवस्था, मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी और विपक्ष की भूमिका समेत कई मुद्दों पर बात की।

Sep 10, 2026
धारकुंडी के परमहंस सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम विदाई देने आश्रम पहुंचेंगे CM मोहन

धारकुंडी के परमहंस सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम विदाई देने आश्रम पहुंचेंगे CM मोहन

परमहंस सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सीएम मोहन यादव आज धारकुंडी आश्रम जाएंगे, सोमवार को समाधि होगी।

Feb 08, 2026