Deputy Cm Rajendra Shukla hits out at Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Balaghat: राहुल के बालाघाट दौरे पर BJP का पलटवार; डिप्टी CM शुक्ला बोले- 3 महीने बाद पहुंचे

राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव में बैगा परिवारों से मुलाकात की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दौरे को नाटकीय बताया और कहा कि तीन महीने बाद आना राजनीतिक पर्यटन है।

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi Balaghat: राहुल के बालाघाट दौरे पर BJP का पलटवार; डिप्टी CM शुक्ला बोले- 3 महीने बाद पहुंचे

Rajendra Shukla hits rahul on balaghat tour

बालाघाट। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार के दिन मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव पहुंचे। उन्होंने यहाँ  बैगा परिवारों से मुलाकात की है। वे बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों मिलने आए थे। दौरे के बाद डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को नाटकीय बताया और कहा कि घटना के तीन महीने बाद पहुंचना राजनीतिक पर्यटन जैसा है।

जगला गांव में बैगा परिवारों से मिले राहुल

बता दें कि राहुल गांधी जगला गांव में करीब एक घंटे बैगा आदिवासियों के बीच रहे और उनकी बातों को सुना। उनसे मिलने आसपास के गांवों से करीब डेढ़ हजार लोग पहुंचे थे। इससे पहले राहुल ने माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मिड डे मील के बारे में जानकारी ली। आदिवासियों से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं हो रहा है।  राहुल के अनुसार बीमारी से निपटने में राज्य सरकार पूरी तरह फेल रही। उन्होंने कहा कि वे यह मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे।

तीन महीने पहले गई थी कई बच्चों की जान

जानकारी के लिए बता दें कि बीते तीन महीने पहले कुपोषण और मलेरिया से 32 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। कांग्रेस का दावा है कि मौतों की संख्या इससे ज्यादा है। बीजेपी ने राहुल के दौरे को राजनीतिक माइलेज लेने की कवायद बताया है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने उठाए सवाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि घटना के करीब तीन  महीने बीतने के बाद राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे हैं और उनका दौरा राजनीतिक पर्यटन जैसा रहा। शुक्ला का सवाल है कि अगर राहुल सचमुच संवेदनशील थे तो घटना के तुरंत बात क्यों नहीं आए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने घटना के बाद तुरंत एक्शन लिया। मुख्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचे और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर भी फौरन खड़ा किया गया। शुक्ला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बालाघाट में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे विकास कार्यों का जिक्र तक नहीं किया।

नक्सलवाद और विकास कार्यों पर कांग्रेस को घेरा

राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के दौर में नक्सलवाद खूब फला फूला। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से नक्सल प्रभावित इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां कभी लाल झंडे दिखते थे, वहां अब 4जी और 5जी नेटवर्क के टावर लग रहे हैं। पीएम जनमन योजना से बैगा, भारिया और सहरिया समुदायों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। नए आंगनवाड़ी केंद्र खुल रहे हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन हो रहा है। शुक्ला का दावा है कि करीब 45 हजार महिलाओं और बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

राहुल के लोकसभा में मुद्दा उठाने वाले बयान पर शुक्ला ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें अपनी संवैधानिक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने तंज कसा कि जिनके पास समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे खुद समस्या बन जाते हैं। कांग्रेस को 2003 से पहले के मध्यप्रदेश की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को सरकार बनने का ख्याल छोड़ देना चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026