seinor Leader Nand Kishore Garg on Rahul Gandhi

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संसद में व्यवहार एवं आचरण अत्यंत ही अमर्यादित एवं अशोभनीय है

भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद् डॉ. नंद किशोर गर्ग ने राहुल गांधी के संसद में आचरण को अमर्यादित बताया, साथ ही राजनीति, चुनाव और अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा की।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संसद में व्यवहार एवं आचरण अत्यंत ही अमर्यादित एवं अशोभनीय है

Special Meeting With Senior Leader

नई दिल्ली। विशेष भेंटवार्ता के दौरान आज दिल्ली ब्यूरो प्रमुख डॉ राकेश शर्मा की भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद् डॉ. नंद किशोर गर्ग जी उनके दिल्ली स्थित निवास पर भेंट की। इस अवसर पर देश की राजनीति, अभी हाल में संपन्न हुआ बजट सत्र, 5 राज्य में होने वाले चुनावों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल एवं ईरान के बीच जारी युद्ध और उसमें भारत की भूमिका जैसे अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण बातचीत की। 

राहुल गांधी पर दी तीखी प्रतिक्रिया

डॉ नंदकिशोर गर्व ने जोर देकर कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का संसद में व्यवहार एवं आचरण अत्यंत ही अमर्यादित है और संसद की मान्यताओं के अनुरूप तो बिल्कुल भी नहीं है। उनका कहना था कि जारी युद्ध में भारत की अहम भूमिका थी और रहेगी। इस अवसर पर उनको स्वदेश की प्रति भेंट स्वरूप भेंट की गई। 

डॉ. नंद किशोर गर्ग (Dr. Nand Kishore Garg) एक प्रमुख भारतीय राजनेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद् हैं। वे वर्तमान में हिमाचल प्रदेश स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (Chancellor) हैं और महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (MATES) के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। 

प्रमुख परिचय और उपलब्धियां: 

राजनीतिक करियर: डॉ. गर्ग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और दिल्ली के त्रिनगर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक (MLA) रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार में संसदीय सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान: उन्होंने शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए महाराजा अग्रसेन संस्थान (MAIT/MAIMS) जैसे कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की स्थापना की है। वे गरीब बच्चों के विकास और सर्वांगीण शिक्षा के प्रबल समर्थक रहे हैं।

सामाजिक कार्य: वे महाराजा अग्रसेन अस्पताल (पंजाबी बाग) के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक हैं और एकल विद्यालय अभियान जैसे अभियानों से जुड़कर ग्रामीण विकास के लिए कार्यरत हैं।

विचारधारा: डॉ. गर्ग एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने '21वीं सदी की भू-राजनीति में भारत की पुनर्कल्पना' जैसी पुस्तकें भी लिखी हैं। 

सम्मान और पुरस्कार: 

उन्हें समाजसेवा और शिक्षा में उनके योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 'श्रेष्ठ विधायक', चौधरी ब्रह्मप्रकाश स्मृति सम्मान (सर्वश्रेष्ठ सहकारी कार्यकर्ता)। हरियाणा रत्न, समाज रत्न और वैश्य रत्न जैसे अनेक नागरिक सम्मान का सम्मान शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026
लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लक्ष्मी पूजन, बही-खाता और बैंकिंग की साख

लेख में बैंकिंग क्षेत्र के राजनीतिक हस्तक्षेप, एनपीए और घोटालों की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

Nov 02, 2026
दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली मार्च के दौरान फिर से रिजिम चेंज की बात, संजय राउत ने दिया विवादित बयान

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में संजय राउत ने रिजिम चेंज की बात कही। अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Nov 01, 2026