हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज, फिर डॉक्टर पति ने दी वलीमा पार्टी, पता चला तो मचा बवाल

हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज, फिर डॉक्टर पति ने दी वलीमा पार्टी, पता चला तो मचा बवाल

शाहजहांपुर में हिंदू युवती से शादी के बाद मुस्लिम डॉक्टर पति को वलीमा पार्टी देना भारी पड़ गया। भारी हंगामे के बाद कार्यक्रम रद्द।

By : स्वदेश डेस्क
हिंदू युवती से कोर्ट मैरिज, फिर डॉक्टर पति ने दी वलीमा पार्टी, पता चला तो मचा बवाल

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शादी के बाद होने वाला पारिवारिक जश्न अचानक विवाद का केंद्र बन गया। हिंदू युवती से शादी करने के बाद वलीमा कार्यक्रम आयोजित करना समुदाय विशेष पति को इतना भारी पड़ेगा। उन्होंन इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

दरअसल, पेशे से डॉक्टर अदनान अंसारी ने हिंदू युवती नीलम से कोर्ट में शादी की थी। शादी के बाद परिवार की ओर से स्थानीय मैरिज लॉन में वलीमे का कार्यक्रम रखा गया। इसकी जानकारी तो यह खुशी का मौका हंगामे में बदल गया। फिर परिवार को बड़ा फैसला लेना पड़ा।

क्या है पूरा मामला

शहर कोतवाली क्षेत्र के जिया खेल मोहल्ले के रहने वाले डॉक्टर अदनान के परिवार ने एक स्थानीय मैरेज लॉन में वलीमे की दावत का आयोजन किया था। इसी दौरान हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं को हिंदू लड़की से शादी किए जाने की बता पता चली। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख परिजनों को वलीमे का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

डॉक्टर पर एनएसए लगाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से शादी की है और उसी के बाद वलीमे का आयोजन किया जा रहा है। इसी सूचना पर संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध जताया। उनका आरोप है कि इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई और सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर अदनान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

मामले पर एसपी राजेश द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि 29 वर्षीय दंत चिकित्सक अदनान अंसारी ने 12 सितंबर को दिल्ली की एक अदालत में 35 वर्षीय नीलम से शादी की थी। नीलम दिल्ली में एमबीए करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। उसी विवाह के बाद शाहजहांपुर में वलीमे का कार्यक्रम तय किया गया था।

घरवालों ने छपवाए थे वलीमे के निमंत्रण पत्र

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर जब टीम मौके पर पहुंची, तब तक परिजन खुद ही कार्यक्रम रद्द कर चुके थे। जांच में यह भी सामने आया कि वलीमे के लिए निमंत्रण पत्र छपवाए गए थे, जिनमें दुल्हन का नाम नीलम अंसारी लिखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कानूनी पहलुओं से जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

Airport Me Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल, नेता गिरफ्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल की जांच की दौरान गोली चल गई।हादसे में महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिरासत में लिए यात्री ने पिस्टल की जानकारी दे दी थी।

Aug 16, 2026
गाजियाबाद में सूर्या की याद में ‘सूर्य चौक’, शोकसभा में लोगों का बड़ा फैसला

गाजियाबाद में सूर्या की याद में ‘सूर्य चौक’, शोकसभा में लोगों का बड़ा फैसला

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान की तेरहवीं पर लोगों ने चौराहे का नाम ‘सूर्य चौक’ रख दिया। शोकसभा में भावुक माहौल के बीच बोर्ड लगाया गया और आधिकारिक मान्यता की मांग भी उठी।

Jun 11, 2026
एक साल बाद DGP राजीव कृष्ण का रिपोर्ट कार्ड अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर क्राइम तक गिनाईं उपलब्धियां

एक साल बाद DGP राजीव कृष्ण का रिपोर्ट कार्ड अपराध नियंत्रण से लेकर साइबर क्राइम तक गिनाईं उपलब्धियां

DGP राजीव कृष्ण ने अपने एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति जारी रखने का ऐलान किया। महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और संगठित अपराध पर भी बड़ा दावा किया।

Jun 01, 2026
घर से 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश लेकर गायब हुई दुल्हन, 5 दिन बाद गुरुग्राम में मिली

घर से 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश लेकर गायब हुई दुल्हन, 5 दिन बाद गुरुग्राम में मिली

वाराणसी के कारोबारी की दुल्हन 40 लाख के गहने और 21 लाख कैश लेकर गायब हो गई थी। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से बरामद कर लिया।<br/>

May 10, 2026
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी में 49 नए बस अड्डों को मंजूरी

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: यूपी में 49 नए बस अड्डों को मंजूरी

योगी कैबिनेट ने यूपी में 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी दी। PPP मॉडल पर बनने वाले बस अड्डे 52 जिलों को कवर करेंगे और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

Apr 07, 2026