कांग्रेस में मतभेद की अटकलों के बीच थरूर की खड़गे-राहुल से मुलाकात, बोले- सब ठीक है

कांग्रेस में मतभेद की अटकलों के बीच थरूर की खड़गे-राहुल से मुलाकात, बोले- सब ठीक है

कांग्रेस में मतभेद की चर्चाओं के बीच शशि थरूर ने खड़गे और राहुल से मुलाकात की। बोले- सब साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

By : Swadesh Bhopal
कांग्रेस में मतभेद की अटकलों के बीच थरूर की खड़गे-राहुल से मुलाकात, बोले- सब ठीक है

नई दिल्ली। कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान और मतभेद की खबरों के बीच गुरुवार को सियासी हलचल तेज रही। पार्टी सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। तीनों नेताओं के बीच यह बैठक संसद परिसर में खड़गे के कार्यालय में हुई। मुलाकात के बाद थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा मेरी पार्टी के दोनों नेताओं से बातचीत हुई है। सब ठीक है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

मतभेद की चर्चाओं के बीच मुलाकात

यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से शशि थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेद की चर्चाएं चल रही थीं। हाल ही में केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर AICC की एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें थरूर शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है, हालांकि थरूर ने इस पर सीधे तौर पर कोई विवादित टिप्पणी नहीं की और बातचीत को सकारात्मक बताया।

CM बनने की अटकलों पर थरूर का जवाब

केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर थरूर ने साफ शब्दों में कहा कि इस बारे में कभी कोई बातचीत नहीं हुई. उन्होंने कहा मुझे किसी भी पद के लिए उम्मीदवार बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा था कि थरूर केरल की राजनीति में बड़ी भूमिका की तैयारी कर रहे हैं।

कोच्चि कार्यक्रम में नजरअंदाज किए जाने की चर्चा

19 जनवरी को कोच्चि में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लिया था, लेकिन शशि थरूर का नाम नहीं लिया गया। इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई। थरूर के करीबी सूत्रों का कहना है कि यह उनके लिए एक तरह का “टिपिंग पॉइंट” था। इससे पहले भी राज्य के कुछ नेता उन्हें दरकिनार करने की कोशिश कर चुके थे, जिससे वे असहज महसूस कर रहे थे खड़गे और राहुल से हुई इस मुलाकात को पार्टी के भीतर एक डैमेज कंट्रोल के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व यह संकेत देना चाहता है कि अंदरूनी मतभेदों की खबरों में दम नहीं है और सब नेता एकजुट हैं।

संबंधित सामग्री

क्या सुनंदा पुष्कर करने वाली थीं बड़ा खुलासा? ललित मोदी के दावों से फिर चर्चा में आया पुराना विवाद

क्या सुनंदा पुष्कर करने वाली थीं बड़ा खुलासा? ललित मोदी के दावों से फिर चर्चा में आया पुराना विवाद

आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में शशि थरूर, सुनंदा पुष्कर और राहुल गांधी को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। उनके बयानों ने पुराने राजनीतिक और आईपीएल विवादों को फिर चर्चा में ला दिया है।

Jun 02, 2026
वंदे मातरम के पूरे संस्करण पर थरूर ने उठाए सवाल, बोले- हर कार्यक्रम में गाना लोगों के लिए बोझिल, अब क्यों हो रही बहस?

वंदे मातरम के पूरे संस्करण पर थरूर ने उठाए सवाल, बोले- हर कार्यक्रम में गाना लोगों के लिए बोझिल, अब क्यों हो रही बहस?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के सभी छंद गाने की अनिवार्यता पर सवाल उठाए हैं। उनके बयान के बाद राष्ट्रगीत को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। जानिए पूरा मामला।

Jun 02, 2026
CM शपथ से कांग्रेस दिग्गज शशि थरूर की दूरी, फिर USA से दिया ऐसा संदेश जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

CM शपथ से कांग्रेस दिग्गज शशि थरूर की दूरी, फिर USA से दिया ऐसा संदेश जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

केरल में वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण में शशि थरूर की गैरमौजूदगी ने सियासी चर्चाएं तेज कर दीं। अमेरिका से उन्होंने खुद वजह बताई और नए सीएम को खास संदेश भी दिया।

May 18, 2026
‘जीरो सीट’ वाली बीजेपी ने केरल में कैसे पलटा खेल, 3 सीट जीतकर बदला सियासी गणित

‘जीरो सीट’ वाली बीजेपी ने केरल में कैसे पलटा खेल, 3 सीट जीतकर बदला सियासी गणित

केरल में बीजेपी ने 3 सीटें जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कभी ‘जीरो सीट’ कहे जाने वाली पार्टी ने अब राज्य की राजनीति में मजबूत एंट्री कर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

May 04, 2026
कांग्रेस में मतभेद उजागर: कमलनाथ-थरूर ने सरकार का किया समर्थन, राहुल गांधी अलग लाइन पर

कांग्रेस में मतभेद उजागर: कमलनाथ-थरूर ने सरकार का किया समर्थन, राहुल गांधी अलग लाइन पर

मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस में मतभेद सामने आए। कमलनाथ, आनंद शर्मा और शशि थरूर ने सरकार के रुख की सराहना की, जबकि राहुल गांधी ने सवाल उठाए।

Apr 04, 2026