सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, छुही खदान धंसने से 2 मासूम समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, छुही खदान धंसने से 2 मासूम समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

सिंगरौली में छुही खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो नाबालिग बच्चियों समेत तीन की मौत, दो महिलाओं का सफल रेस्क्यू।

By : स्वदेश डेस्क
सिंगरौली में दर्दनाक हादसा, छुही खदान धंसने से 2 मासूम समेत 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

सिंगरौलीः मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना अंतर्गत कुदवार चौकी क्षेत्र में छूही खदान धसने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार के दिन खदान धसने की घटना में 5 लोग ऊपर से गिरे मलबे में दब गए। इसमें से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं घायल है। इनको पुलिस ने दो घंटे के बाद रेस्क्यू कर निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू कार्यों के लिए छुही और सफेद मिट्टी खोदने गई थी। इसी दौरान हादसा हो गया। खुदाई के समय अचानक खदान ऊपर से ढह गई। इसमें दो नाबालिग मासूम बच्चियों और एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 2 लोगों को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों का देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।

खदान में फंसी महिलाएं और मासूम

मृतक और घायल परसोहर और हर्हा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा छूही निकालने के दौरान हुआ। घटना रविवार के सुबह हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया था। हालांकि मदद मिलने से पहले ही 3 की मौत हो गई थी। जिस खदान में घटना हुई वह काफी छोटी थी। इस कारण से महिलाएं अपना बचाव नहीं कर सकी।

हादसे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल में भर्ती महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

MP-CG Earthquake:एमपी-छत्तीसगढ़ में भूकंप, सिंगरौली और अंबिकापुर में डोली धरती, तीव्रता 3.5 से नुकसान नहीं

MP-CG Earthquake:एमपी-छत्तीसगढ़ में भूकंप, सिंगरौली और अंबिकापुर में डोली धरती, तीव्रता 3.5 से नुकसान नहीं

मध्य भारत में शनिवार को दो बार धरती डोली। तड़के अंबिकापुर के पास और दोपहर में सिंगरौली में झटके आए। एनसीएस के मुताबिक दोनों की तीव्रता 3.5 रही और नुकसान की खबर नहीं है।

Oct 17, 2026
Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

सिंगरौली में टीएचडीसी के कोयला खनन के खिलाफ आदिवासी महिलाओं ने सैकड़ों गाड़ियाँ रोकीं। ब्लास्टिंग से घरों में दरारे, प्रदूषण और धमकियों के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Oct 12, 2026
MP Positive News: सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान बनीं प्रेरणा, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए दान किए अपने बाल

MP Positive News: सिंगरौली निगम आयुक्त सविता प्रधान बनीं प्रेरणा, कैंसर पीड़ित मासूम के लिए दान किए अपने बाल

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कैंसर से जूझ रही बच्ची के लिए अपने बाल दान किए। बच्ची की एक बात ने उन्हें यह फैसला लेने के लिए प्रेरित किया।

Aug 02, 2026
जिस दीवार को पहाड़ी थामनी थी वही परिवार पर ढह गई, मलबे में दबा परिवार; हादसे के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

जिस दीवार को पहाड़ी थामनी थी वही परिवार पर ढह गई, मलबे में दबा परिवार; हादसे के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

ग्वालियर में पहाड़ी को थामने के लिए बनाई गई रिटेनिंग वॉल गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।<br/>

Jul 19, 2026
नाश्ता बनाते समय जोरदार धमाका, छत ढही; 4 साल की जाह्नवी की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर

नाश्ता बनाते समय जोरदार धमाका, छत ढही; 4 साल की जाह्नवी की मौत, परिवार के 4 सदस्य गंभीर

शिवपुरी के गुड़र गांव में घर में हुए भीषण विस्फोट और आग से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Jun 17, 2026