THDC coal mining Singrauli tribal women protest

Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

सिंगरौली में टीएचडीसी के कोयला खनन के खिलाफ आदिवासी महिलाओं ने सैकड़ों गाड़ियाँ रोकीं। ब्लास्टिंग से घरों में दरारे, प्रदूषण और धमकियों के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Singrauli News: दरकते घर, डर का साया, THDC की गाड़ियों के आगे डटीं सिंगरौली की आदिवासी महिलाएं

SIingrauli Tribal women Halted vehicles

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में टीएचडीसी के कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। इस बार मोर्चा महिलाओं ने संभाला और कंपनी की सैकड़ों को आगे नहीं बढ़ने दिया। उनका कहना है कि खदान के काम ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल कर दी है और सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।

घरों में दरारें आ रही लेकिन सांस लेना भी भारी

गांव वालों के अनुसार खदान में होने वाली भारी ब्लास्टिंग से उनके मकान हिल जाते हैं। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। वे यह भी कहते हैं कि इलाके में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेने में तकलीफ होती है। आदिवासी परिवारों का आरोप है कि इन हालात में वे हर दिन डर और असुरक्षा के बीच जी रहे हैं।

गाड़ियों के सामने खड़ी हुई महिलाएं

सोमवार को महिलाएं एकजुट होकर सड़क पर उतर आईं और टीएचडीसी की गाड़ियों का रास्ता रोक दिया। कतार में खड़ी सैकड़ों गाड़ियां जहां की तहां रुक गईं। महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से ब्लास्टिंग, प्रदूषण और धमकियों की परेशानी झेल रही हैं। उनके मुताबिक कंपनी के काम का असर सीधे उनके जीवन पर पड़ रहा है, पर इसका कोई पक्का समाधान अब तक नहीं निकला।

विरोध करने पर केस की धमकी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जब पुरुष अपनी बात रखने आगे आते हैं, तो उन्हें मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दे दी जाती है। उन्होंने कंपनी से जुड़े कुछ लोगों पर डराने-धमकाने की बात भी कही है। लोगों का कहना है कि आवाज दबाने के बजाय उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनी जाएं।

महिलाओं का सवाल जिम्मेदारी कौन लेगा?

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सीधा सवाल रखा कि जब घरों में दरारें पड़ रही हैं। प्रदूषण से सेहत बिगड़ रही है और बार-बार जगह छोड़ने को कहा जा रहा है तो उनकी सुरक्षा और अधिकारों की जिम्मेदारी किसकी है। उनकी मांग है कि ब्लास्टिंग से हुए नुकसान, प्रदूषण के असर और धमकियों के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही प्रभावित परिवारों की दिक्कतें दूर की जाएं और उन्हें सुरक्षित माहौल में रहने का हक मिले।

अब प्रशासन के रुख पर नजर

इस मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की भूमिका अहम होगी। ग्रामीणों की शिकायतों की जांच कर असली हालात सामने लाना जरूरी है। टीएचडीसी की पक्ष आना भी बाकी है, ताकि सभी तथ्यों को देखकर कार्रवाई हो सके। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और लोग देख रहे है कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026