India-Nepal Border Smuggling

India-Nepal Border Smuggling: दशहरे पर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी तेज, नेपाल भेजा जा रहा कपड़ों की खेप 

दशहरे के त्योहार के दौरान नेपाल में भारतीय कपड़ों की मांग बढ़ जाती है ऐसे में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियां तेज हो गयी है।

By : विकास जैन
 India-Nepal Border Smuggling: दशहरे पर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी तेज, नेपाल भेजा जा रहा कपड़ों की खेप 

India-Nepal Border Smuggling: दशहरे पर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी तेज, नेपाल भेजा जा रहा कपड़ों की खेप 

राजेश जायसवाल,महराजगंज: दशहरे के त्योहार के दौरान नेपाल में भारतीय कपड़ों की मांग बढ़ जाती है ऐसे में भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की गतिविधियां तेज हो गयी है। नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी-बैरिहवां घाट के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी के माध्यम से कपड़ों की भारी खेप  नेपाल के रूपंदेही जिले की मझगवां थाना क्षेत्र होते हुए नेपाल के बड़े शहरों तक पहुंचा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि एक रात में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये तक के कपड़े पगडंडी रास्तों से  सीमा पार नेपालके रूपंदेही जिले के मजगावां थाना क्षेत्र के रास्ते पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नेपाल से मजगावां थाना क्षेत्र होते हुए कद्दू के बीज भी पगडंडी रास्तों के जरिए भारत लाए जाने की बात सामने आ रही है।

सीमा क्षेत्र में सक्रिय कुछ कथित तस्करों का नेटवर्क काफी मजबूत है। सुंडी घाट की तरफ जाने वाले पोखर के पास रहने वाले चर्चित तस्करों  के माध्यम से भारत से नेपाल और नेपाल से भारत तक विभिन्न सामानों की भारी पैमाने पर तस्करी की जा रही है। कपड़ों के अलावा शराब, मक्के का बीज कद्दू का बीज  सहित अन्य सामानों की तस्करी की जा रही है

सूत्रों के मुताबिक, इन रास्तों पर तस्करी करने वाले यह चर्चित तस्करों के पास से सीमा क्षेत्र में पहले भी कुछ स्थानों पर विभिन्न विभागों की छापेमारी के दौरान कपड़े, शराब, खाद मक्का  समेत अन्य सामान बरामद किए जाने की बात कही जाती रही है। इसके बावजूद यदि मौजूदा समय में तस्करी जारी है, तो यह सीमा पर निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

संबंधित सामग्री

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाया और टीआई को कुचल दिया। वाहन बरामद, चालक फरार है।

Nov 02, 2026
CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी में तीन आरोपितों को 20-20 साल की सश्रम कैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Oct 29, 2026
  मिजोरम-मणिपुर में ड्रग्स तस्करी के हवाला नेटवर्क पर ED का एक्शन, 1,424 खाते फ्रीज

 मिजोरम-मणिपुर में ड्रग्स तस्करी के हवाला नेटवर्क पर ED का एक्शन, 1,424 खाते फ्रीज

मिजोरम और मणिपुर में ड्रग्स तस्करी से जुड़े कथित हवाला नेटवर्क पर ईडी की कार्रवाई। 1,424 बैंक खाते फ्रीज, छह आरोपी गिरफ्तार और 26 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सुरक्षित की गई।

Oct 25, 2026
Alcohol smuggling from Nepal: नेपाल में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 742 बोतल ओल्ड मंग रम बरामद

Alcohol smuggling from Nepal: नेपाल में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 742 बोतल ओल्ड मंग रम बरामद

भारत और नेपाल के बीच शराब की कीमतों में अंतर का फायदा उठाकर सीमा पार शराब की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया है।

Oct 17, 2026