Snake Found in Water Bottle at Guna Hospital

Snake in water bottel: गुना जिला अस्पताल में पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा, मरीजों में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल में नल से भरी पानी की बोतल में सांप का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Snake in water bottel: गुना जिला अस्पताल में पानी की बोतल में मिला सांप का बच्चा, मरीजों में मचा हड़कंप

snake in water bottle in Guna hospital

ज्ञानेश पाठक, गुना। जिला अस्पताल में बुधवार सुबह उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब परिसर में लगे नल से भरी गई पानी की बोतल में एक सांप का बच्चा निकला। गनीमत रही कि मरीज को पानी पिलाने से पहले ही परिजनों की नजर बोतल में रेंगते जीव पर पड़ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल है।

​मरीज को दवा देने के लिए भरा था पानी

छीरखेड़ा निवासी देवेंद्र धाकड़ के परिजन अस्पताल के वार्ड में भर्ती हैं। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे उनका अटेंडर परिसर स्थित शिव मंदिर के पास लगे नल से बोतल में पानी भरकर लाया। मरीज को पानी पिलाते वक्त परिजनों को बोतल के भीतर सांप का बच्चा तैरता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद फतेहगढ़ निवासी सुंदर सेन ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया।

​टंकी में काई और घास, महीनों से नहीं हुई सफाई

घटना के बाद अस्पताल की पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने बताया कि अस्पताल में पानी की टंकियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इतना ही नहीं ​टंकियों की ऊपरी सतह जर्जर है और उन पर घास उग आई है। साथ ही ​ढक्कन ठीक से बंद न होने के कारण टंकियों व पाइपलाइन में कीड़े-मकोड़े और जहरीले जीव आसानी से पहुंच रहे हैं।

​जांच की मांग, प्रबंधन की चुप्पी

मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और टंकियों की तत्काल सफाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस मामले में सीएमएचओ डॉक्टर ऋषिश्वर का कहना है कि पानी टंकी मंदिर की है। इसकी साफ सफाई व देखरेख भी उन्ही के द्वारा की जाती है। पुजारी विष्णु शर्मा के अनुसार, नल से केंचुआ या सांप जैसा कुछ नहीं निकला है।पिछले सप्ताह ही टंकी साफ करवाई थी ।नियमित टंकी साफ कराते रहते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026