17 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र:विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने देखीं तैयारियां

17 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र:विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने देखीं तैयारियां

By : स्वदेश डेस्क
17 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र:विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने देखीं तैयारियां

विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के विजन पर मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को आयोजित होगा। इस दौरान विधानसभा की सात दशक की यात्रा एवं मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसका शुभारंभ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 69वीं वर्षगांठ पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर इस एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है।

विशेष सत्र की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि 17 दिसंबर का दिन मध्यप्रदेश विधानसभा के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रथम बैठक हुई थी। इस वर्ष इस अवसर पर विधानसभा में एक दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। श्री तोमर ने कहा कि इस सत्र में सभी सदस्य विकसित मध्यप्रदेश के विजन को धरातल पर उतारने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इस पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

श्री तोमर ने कहा कि आज हमारा प्रदेश विकासशील राज्यों में गिना जाता है। हम सक्षम हैं और अनेक क्षेत्रों में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, लेकिन आने वाले समय में हमारा लक्ष्य विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण करना है। इसलिए हमारी पीढ़ी का यह दायित्व है कि इस दिशा में हम चिंतन भी करें और सटीक कदम भी उठाएं।

अध्यक्ष ने देखीं तैयारियां, प्रदर्शनी स्थल का किया निरीक्षण

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार को विशेष सत्र की तैयारियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छायाचित्रों की प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित सचिवालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्री तोमर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने बताया कि सभी विधायकों को सत्र की सूचना भेज दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तय एजेंडे पर सभी दलों के विधायक अपने विचार रखेंगे।

बता दें कि राज्य पुनर्गठन आयोग की अनुशंसा पर 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र की अवधि 17 दिसंबर 1956 से 17 जनवरी 1957 तक रही थी।

इस तरह रहेगा विधानसभा सत्र का कार्यक्रम

17 दिसंबर को सुबह 10 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल विधानसभा परिसर में विधानसभा की सात दशक की यात्रा पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मंडलोई को अर्पित की पुष्पांजलि

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भगवंत राव मंडलोई की जयंती पर सोमवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में कुल 136 चित्र

विधानसभा के सात दशक एवं सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर केंद्रित ऐतिहासिक चित्र प्रदर्शनी में कुल 136 चित्र लगाए गए हैं। इनमें कुछ दुर्लभ चित्र भी शामिल हैं। ये चित्र प्रथम विधानसभा से लेकर वर्तमान सोलहवीं विधानसभा के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के हैं। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, विशिष्टजनों एवं आम नागरिकों के लिए खुली है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

मध्यप्रदेश विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर को विशेष सत्र आहूत किया गया है। सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक शामिल होंगे।विशेष सत्र में ‘मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने’ के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। कांग्रेस विशेष सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग करेगी। सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक में रणनीति तय की जाएगी।

संबंधित सामग्री

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, भृत्य के ठगने का तरीका चौंका देगा

मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी भृत्य शुभम सोनी को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। रकम देने वालों का कहना है कि डेढ़ साल बाद नौकरी नहीं मिली।

Oct 16, 2026
Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, स्पीकर के नाम से देता था भरोसा

Employee Job Scam: MP विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों लेने का आरोप, स्पीकर के नाम से देता था भरोसा

मध्य प्रदेश विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले आरोपी भृत्य शुभम सोनी को विधानसभा सचिवालय ने निलंबित कर दिया। रकम देने वालों का कहना है कि डेढ़ साल बाद नौकरी नहीं मिली।

Oct 16, 2026
Gen Z name New Name: 'जेन जी नहीं तरुण भारत कहिए'; विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सुझाया नया शब्द

Gen Z name New Name: 'जेन जी नहीं तरुण भारत कहिए'; विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने सुझाया नया शब्द

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इंदौर में कहा कि नई पीढ़ी को जेन जी की जगह तरुण भारत कहा जाना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप का उदाहरण भी दिया।<br/><br/><br/>

Oct 05, 2026
मध्य प्रदेश कैबिनेट की जगदीशपुर में होगी अगली कैबिनेट बैठक, UCC मसौदे पर लग सकती है अंतिम मुहर

मध्य प्रदेश कैबिनेट की जगदीशपुर में होगी अगली कैबिनेट बैठक, UCC मसौदे पर लग सकती है अंतिम मुहर

मध्य प्रदेश की अगली कैबिनेट बैठक जगदीशपुर में होगी। यहां UCC के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है। विधानसभा सत्र से पहले सरकार कई अहम फैसलों पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी में है।

Jul 14, 2026
MP विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: नारेबाजी के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

MP विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत: नारेबाजी के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

Feb 16, 2026