राज्योत्सवः कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा

राज्योत्सवः कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा

By : Swadesh Bhopal
राज्योत्सवः कार्यक्रम स्थलों पर SPG ने संभाला मोर्चा

सुबह 9:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे पीएम, शाम साढ़े 4 बजे वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। इसको लेकर राज्य सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का उच्चस्तरीय दस्ता रायपुर पहुंच गया है।



पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला सीधे श्री सत्यसाईं अस्पताल जाएगा, जहां वे हार्ट के सफल ऑपरेशन वाले 2,500 बच्चों से संवाद करेंगे। पीएम वहां से 10:35 बजे विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर पहुंचेंगे और प्रजापति ब्रह्माकुमारी के शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद वे नवा रायपुर लौटेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 12:15 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 2:30 से 4 बजे तक राज्योत्सव में शामिल होने के बाद साढ़े चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट

प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर आईजी नवनीत मेहता के नेतृत्व में एसपीजी की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है। एसपीजी आईजी ने प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के साथ रात में कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। उनके साथ रायपुर आईजी, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। एसपीजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों तक के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और सुरक्षा से जुड़े निर्देश दिए।

पीएम मोदी के पांच मुख्य कार्यक्रम

रायपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्योत्सव का उद्घाटन करेंगे और पांच कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें शामिल हैं:

सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से संवाद

शांति शिखर भवन का उद्घाटन

पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का उद्घाटन

छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का उद्घाटन

आदिवासी स्वतंत्रता संग्राहालय का उद्घाटन

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026