दिल्ली धमाके के बाद अयोध्या में मिला संदिग्ध बैग

दिल्ली धमाके के बाद अयोध्या में मिला संदिग्ध बैग

By : Swadesh Bhopal
दिल्ली धमाके के बाद अयोध्या में मिला संदिग्ध बैग

अलर्ट पर पूरी अयोध्या, ‘परिंदा भी पर नहीं मार सकता’
दिल्ली ब्लास्ट के बाद मिले इनपुट से खुलासा

अयोध्या और वाराणसी थे आतंकियों के निशाने पर, शाहीन नामक महिला ने एक्टिव किया था स्लीपर मॉड्यूल सर्किट हाउस के पास मिले लावारिश बैग ने मचाई सनसनी

राजधानी दिल्ली के लालकिले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद पूरे देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी बीच बुधवार को अयोध्या में सर्किट हाउस के पास रोडवेज डिपो के नजदीक एक लावारिश बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बैग करीब दो घंटे से एक ही स्थान पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और पूरे इलाके को तत्काल खाली कराया गया। करीब एक घंटे की जांच-पड़ताल के बाद राहत की सांस तब ली गई जब बम स्क्वॉड ने बैग से महिलाओं के कपड़े और कुछ रुपये बरामद किए। किसी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। हालांकि, दिल्ली धमाके के बाद अयोध्या में इस तरह का मामला सामने आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय जरूर बन गया है।

दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा खुलासा- अयोध्या थी निशाने पर

दिल्ली के लालकिला इलाके में 10 नवंबर की शाम सात बजे हुए बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद गिरफ्तार आतंकियों से जो जानकारियां सामने आई हैं, वे चौंकाने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, जिस मॉड्यूल ने दिल्ली धमाका किया, उसका असली टारगेट अस्पताल और धार्मिक स्थल थे। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल की हिट लिस्ट में अयोध्या और वाराणसी प्रमुख रूप से शामिल थे।

सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार महिला आतंकी शाहीन ने अयोध्या में एक स्लीपर मॉड्यूल को सक्रिय कर रखा था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से यह योजना सफल नहीं हो पाई। दिल्ली धमाके के बाद यूपी पुलिस और एटीएस ने कई जिलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।

अयोध्या प्रशासन ने पूरे शहर को हाई अलर्ट जोन में डाला

दिल्ली धमाके के बाद अयोध्या प्रशासन ने पूरे शहर को हाई अलर्ट जोन में डाल दिया है। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है। सिविल लाइन, नया घाट, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि कॉरिडोर और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। अयोध्या पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं कि अब “परिंदा भी पर नहीं मार सकता।”

सर्किट हाउस के पास मिले लावारिश बैग की जांच पूरी हो चुकी है और मामला फिलहाल सामान्य पाया गया है। लेकिन प्रशासन इस घटना को हल्के में नहीं ले रहा है। इंटेलिजेंस यूनिट लगातार दिल्ली से मिले इनपुट के आधार पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध वस्तु, बैग या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

अयोध्या जैसे धार्मिक नगर में, जहां रोज लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां जरा सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि पुलिस की सतर्कता और जांच टीमों की तत्परता ने एक संभावित अनहोनी को टाल दिया। दिल्ली धमाके की गूंज अयोध्या तक सुनाई दी है, लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था अब ‘बुलेटप्रूफ’ कही जा रही है। संदिग्ध बैग मिलने से जो दहशत फैली थी, उसे पुलिस ने मिनटों में काबू कर लिया। यह स्पष्ट संकेत है कि रामनगरी अयोध्या अब पहले से कहीं ज्यादा सतर्क और सुरक्षित है।

संबंधित सामग्री

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

नौकरीपेशा लोगों और खेल प्रेमियों के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की WhatsApp सेवा के माध्यम से अब कर्मचारियों को PF खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी...

Nov 03, 2026
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

Nov 03, 2026
UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana Vidhansabha Seat Increase: पंचकूला में संविधान पखवाड़े के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने विधानसभा सीटें बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रदेश की जनता से क्या बोले सीएम?

Nov 02, 2026
Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

Janakpurdham to Ayodhya Train: जनकपुरधाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन, रामायण सर्किट को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है।

Nov 02, 2026