ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, नाविक की मौत

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज MSV Al Jusufi पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई, जबकि 13 भारतीयों को बचा लिया गया।<br/><br/>

By : हितेंद्र शर्मा
ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 लोगों को बचाया गया

  ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले मालवाहक जहाज MSV Al Jusufi पर सोमवार को अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ । इस घटना में गुजरात के रहने वाले भारतीय नाविक गंधार नाहीम अजीज की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।  जहाज पर कुल 14 भारतीय सवार थे।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 3 नवंबर को इस घटना की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी उससे अज्ञात हवाई वस्तु टकराई, इस घटना में घायल हुए एक नाविक ने दम तोड़ दिया।

ओमान के तटरक्षक बल ने 13 नाविकों को बचाया

हमले के बाद ओमान के तटरक्षक बल ने जहाज पर सवार 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, भारतीय मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। सरकार की ओर से जीवित बचे नाविकों को मदद पहुंचाई जा रही है । साथ ही सभी नाविकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों की बढ़ी चिंता

यह घटना ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ा हुआ है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है। इनमें 14 समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविक थे। हालांकि MSV Al Jusufi पर हुए ताजा हमले के पीछे किसका हाथ है और किस हथियार का इस्तेमाल हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

संबंधित सामग्री

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

Nov 15, 2026
एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली ने रचा इतिहास, गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के बच्चे की पहली ओपन सर्जरी

एम्स दिल्ली में 25 सप्ताह के गर्भस्थ शिशु की रीढ़ की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन किया गया। छह घंटे चली सर्जरी में 30 से अधिक विशेषज्ञ शामिल रहे।

Nov 15, 2026
पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ, मजीद ब्रिगेड को ट्रेनिंग देने में रही भूमिका

पाकिस्तानी सेना में 8 साल नौकरी करने वाला रहमान गुल अब BLA का कमांडर-इन-चीफ बना है। मजीद ब्रिगेड से जुड़ा रहा यह कमांडर 2025 में मौत की खबरों के कारण भी चर्चा में था।

Nov 15, 2026
छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

CRPF ने छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी है। नक्सल विरोधी मोर्चे से पहली पूरी बटालियन हटाने के पीछे क्या वजह है?

Nov 15, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026