मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में संगम नहाने आ रहे हों तो जरूर ध्यान रखें ये बात, जानें गाइडलाइन

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में संगम नहाने आ रहे हों तो जरूर ध्यान रखें ये बात, जानें गाइडलाइन

Mahakumbh: अगर आप कल यानी मौनी अमावस्या को संगम स्नान करने के लिए आ रहे हैं तो कुछ बातें जरूर ध्यान रखें l

By : Swadesh Editor
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में संगम नहाने आ रहे हों तो जरूर ध्यान रखें ये बात, जानें गाइडलाइन

Mahakumbh: महाकुंभ में कल यानी मौनी अमावस्या को शाही स्नान करने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं l प्रयागराज में लगातार बढ़ते भीड़ को देखते हुए महाकुंभ प्राधिकरण की तरफ़ से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है l जिसमें कहा गया कि बुधवार को आने वाले श्रद्धालु बस अपनी ही लेन में चलते हुए घाट तक जाये l और घाट पर स्नान करने के बाद वापसी वाली लेन से बाहर की तरफ़ आए l जिन लोगों को मंदिर में दर्शन करना है वो भी अपनी ही लेन से दर्शन करके बाहर की तरफ़ से निकल जाए l इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जो भी लोग कल संगम आ रहे हैं वो मेले में ज्यादा न घूमे l 

श्रद्धालुओं से सहयोग करने की अपील 

महाकुंभ प्राधिकरण की तरफ़ से जारी एडवाइजरी में यह अपील की गई है कि जो भी इंतजाम लोगों के लिए किया गया है वो उसमें अपना सहयोग दिखाए l व्यवस्था को भंग न करें l एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि सभी घाट संगम घाट ही है इसीलिए किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है l जितने भी श्रद्धालु है वो किसी भी घाट पर स्नान कर सकते हैं l 

मेला परिसर में रुकने की जरूरत नहीं है 

मेला प्राधिकरण की तरफ़ से यह अपील की गई है कि कोई भी श्रद्धालु मेला परिसर में न रुके l बल्कि वो लगातार चलता रहे l अगर किसी को असुविधा होती है तो वो मेला पुलिस या ट्राफिक पुलिस से मदद ले सकता है l वहीं अगर किसी को हेल्थ से संबंधित दिक्कत हो रही हो तो वो पास के सेक्टर में बने हॉस्पिटल में अपनी जांच करवा सकता है l वहीं गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि महाकुंभ में चलते समय जल्दबाजी और धक्का-मुक्की बिल्कुल भी न करें l क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है l 

संबंधित सामग्री

मैं सीता नहीं जो...महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया ने छोड़ेंगी धर्म का रास्ता, जाने क्या कहा

मैं सीता नहीं जो...महाकुंभ फेम हर्षा रिछारिया ने छोड़ेंगी धर्म का रास्ता, जाने क्या कहा

प्रयागराज महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने विरोध और मानसिक दबाव के बाद धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया।

Jan 13, 2026
महाकुंभ ड्यूटी के लिए 24,071 कर्मियों के खातों में भेजी गई ₹24.71 करोड़ की राशि

महाकुंभ ड्यूटी के लिए 24,071 कर्मियों के खातों में भेजी गई ₹24.71 करोड़ की राशि

24071 चालकों/परिचालकों को मिला योजना का लाभ, महाकुंभ में 19 क्षेत्रों से लगाए गए थे कर्मचारी

Jul 08, 2025
महाकुंभ के दौरान बढ़ी आमद, विदेश से रामलला को मिला 57 लाख...

महाकुंभ के दौरान बढ़ी आमद, विदेश से रामलला को मिला 57 लाख...

Ayodhya: महाकुंभ के 45 दिनों में तीन करोड़ श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए, जिससे अयोध्या में भक्ति और आस्था की लहर देखने को मिली।

Mar 20, 2025
ऊंच-नीच, जाति-पाति के टूटे बंधन, एक ही स्थान पर सभी ने किया स्नान…

ऊंच-नीच, जाति-पाति के टूटे बंधन, एक ही स्थान पर सभी ने किया स्नान…

45 दिनों तक चले इस महाआयोजन में 66.30 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया।

Feb 27, 2025