Ladli Behna Yojana 42th Kist:

Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहना को आज मिलेगा भाई दूज का तोहफा!, आने वाले है पैसे 

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज एक बार फिर प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में खुशियों की रकम पहुंचने वाली है।

By : विकास जैन
Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहना को आज मिलेगा भाई दूज का तोहफा!, आने वाले है पैसे 

Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहना को आज मिलेगा भाई दूज का तोहफा!, आने वाले है पैसे 

Ladli Behna Yojana 42th Kist: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज एक बार फिर प्रदेश की सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में खुशियों की रकम पहुंचने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शिवपुरी जिले के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त ट्रांसफर करने जा रहे हैं। 

क्यों मिलेगा दूज का तोहफा?

सीएम मोहन आज एक क्लिक के साथ प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के खातों में 1,500-1,500 रुपये पहुंचने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस बार सरकार कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने जा रही है। लेकिन आज की इस किस्त के साथ एक सवाल भी लगातार चर्चा में है। क्या इस बार बहनों को सिर्फ 1,500 रुपये ही मिलेंगे या फिर भाई दूज के मौके पर कोई अतिरिक्त राशि भी मिलेगी? क्योंकि रक्षाबंधन पर तो बहनों को नियमित किस्त के साथ 250 रुपये अतिरिक्त मिले थे। ऐसे में भाई दूज के मौके पर भी महिलाओं के मन में एक उम्मीद है।

आज कहां हो रहा है कार्यक्रम और क्या-क्या होगा?

आज 13 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी जिले के पिछोर पहुंचेंगे। यहीं आयोजित कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में तैयारियां की गई हैं। यहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रहने वाली है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि भेजी जाएगी। हर महिला के खाते में 1,500 रुपये के हिसाब से कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांसफर होगा। 

मैसेज नहीं आया तो घबराएं नहीं

ध्यान रखिए, अगर अभी तक आपके मोबाइल पर बैंक का मैसेज नहीं आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। राशि ट्रांसफर होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अलग-अलग बैंकों में पैसा पहुंचने और मैसेज आने में थोड़ा समय लग सकता है। आप अपने बैंक खाते, पासबुक या बैंक के उपलब्ध माध्यमों से भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं, लेकिन आज का कार्यक्रम सिर्फ लाड़ली बहना योजना की किस्त तक ही सीमित नहीं रहने वाला है।

शिवपुरी को मिलेगी 221 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री शिवपुरी जिले को 221 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इन कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। यानी एक तरफ बहनों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचेगी, तो दूसरी तरफ शिवपुरी जिले में विकास से जुड़े कई कामों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। तो कुल मिलाकर आज पिछोर से दो बड़ी बातें होने वाली हैं—लाड़ली बहनों के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का ट्रांसफर और शिवपुरी जिले को 221 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात।

सबसे बड़ा सवाल?

अब आते हैं उस सवाल पर जिसका इंतजार शायद बहुत सी बहनें कर रही हैं। क्या आज खाते में 1,500 रुपये आएंगे या फिर भाई दूज के मौके पर कोई अतिरिक्त शगुन भी मिलेगा? फिलहाल आज की 42वीं किस्त के लिए सरकार की ओर से 1,500 रुपये प्रति पात्र महिला की राशि घोषित की गई है। इसी हिसाब से कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांसफर किया जाएगा। अभी तक 42वीं किस्त के साथ अतिरिक्त 250 रुपये देने की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके पर सरकार कई बार नियमित किस्त के अलावा 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दे चुकी है। साल 2024 में रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को 1,250 रुपये की नियमित किस्त के साथ 250 रुपये का शगुन दिया गया था। यानी उस समय कुल 1,500 रुपये मिले थे। इसके बाद साल 2025 में भी रक्षाबंधन से पहले 1,250 रुपये की नियमित सहायता के साथ 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए थे। इस तरह बहनों को कुल 1,500 रुपये मिले थे। और इस साल यानी 2026 के रक्षाबंधन पर भी नियमित 1,500 रुपये के साथ 250 रुपये की विशेष सहायता दी गई थी। यानी उस मौके पर पात्र महिलाओं को कुल 1,750 रुपये मिले थे।

लेकिन यहां बात समझना जरूरी

पिछले साल यानी 2025 में भी भाई दूज पर अतिरिक्त 250 रुपये देने की चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने भाई दूज के मौके पर बहनों को 250 रुपये का शगुन देने की बात कही थी। हालांकि, अक्टूबर की नियमित किस्त में महिलाओं को 1,250 रुपये ही मिले थे और भाई दूज के दिन अतिरिक्त 250 रुपये खातों में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद सरकार ने नवंबर 2025 से हर महीने मिलने वाली नियमित सहायता राशि को 1,250 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया। यानी पिछले साल भाई दूज पर अतिरिक्त 250 रुपये मिलने का इंतजार तो रहा, लेकिन बाद में यही बढ़ोतरी नियमित मासिक किस्त में शामिल हो गई। इसलिए इस बार भी हम साफ कर दें कि 1,750 रुपये मिलने की उम्मीद और 1,750 रुपये मिलने की आधिकारिक घोषणा दो अलग-अलग बातें हैं। आज की घोषित किस्त 1,500 रुपये ही है।

कब शुरू हुई लाड़ली बहना योजना?

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उन्हें अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता देना और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना था। 5 मार्च 2023 को योजना की शुरुआत की गई। इसके बाद 25 मार्च से महिलाओं के आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2023 रखी गई थी। फिर पात्र महिलाओं की सूची जारी हुई और आपत्तियों के निराकरण के बाद लाभार्थियों का चयन किया गया। इसके बाद आया 10 जून 2023 का दिन। इसी दिन योजना की पहली किस्त जारी हुई।

शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने का फैसला किया गया था। पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में 1,000-1,000 रुपये भेजे गए थे। पेंशन से जुड़ी कुछ पात्र महिलाओं के लिए अलग से अंतर राशि का भी प्रावधान था। इसके बाद जुलाई और अगस्त 2023 में भी महिलाओं को 1,000 रुपये की किस्त मिली। फिर सितंबर 2023 में सरकार ने सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये करने का फैसला किया। अक्टूबर 2023 से महिलाओं के खातों में 1,250 रुपये आने लगे। फिर साल 2025 में एक बार फिर राशि बढ़ाने का ऐलान हुआ। अक्टूबर 2025 में महिलाओं को नियमित किस्त के तौर पर 1,250 रुपये मिले थे। इसके बाद नवंबर 2025 से हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 1,500 रुपये कर दी गई।

अब तक कितनी रकम मिल चुकी है?

अब एक बार योजना के पूरे आर्थिक आंकड़े पर भी नजर डाल लेते हैं। क्योंकि जब हम कहते हैं कि सरकार 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर रही है, तो यह जानना भी जरूरी है कि अब तक इस योजना के तहत कितनी राशि महिलाओं तक पहुंच चुकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 तक 41 किस्तों के जरिए महिलाओं के खातों में करीब 67,230 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। आज की 42वीं किस्त के 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से ज्यादा जोड़ दें, तो योजना की शुरुआत से अब तक कुल आर्थिक सहायता का आंकड़ा करीब 69 हजार 50 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरकार ने लाड़ली बहना योजना के संचालन के लिए 23,882 करोड़ 81 लाख रुपये से ज्यादा का बजट प्रावधान किया है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

अब बात करते हैं कि आखिर इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है? मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश की निवासी पात्र विवाहित महिलाओं को दिया जाता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी पात्रता के नियमों के अनुसार शामिल हैं। योजना के मौजूदा नियमों के मुताबिक महिला की उम्र 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार से जुड़ी आय और अन्य पात्रता शर्तें भी लागू होती हैं। योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना और डीबीटी सुविधा सक्रिय होना जरूरी है। 

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

अब आपको बताते हैं कि घर बैठे कैसे पता कर सकती हैं कि आपका नाम योजना की सूची में है या नहीं और आपकी किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे जरूरी जानकारी मांगी जाएगी। इसमें आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी भरनी पड़ सकती है। इसके बाद कैप्चा और ओटीपी जैसी जरूरी प्रक्रिया पूरी करके आप अपना स्टेटस देख सकती हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 26 राज्यों के दिव्यांग तैराक दिखाएंगे अपना दम; मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का भव्य आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

Nov 13, 2026
Ladli Behna 42th Kist Release: भाई दूज पर लाडली बहनों को तोहफा, 42वीं किस्त के 1500 रुपये खाते में आए

Ladli Behna 42th Kist Release: भाई दूज पर लाडली बहनों को तोहफा, 42वीं किस्त के 1500 रुपये खाते में आए

मध्य प्रदेश में भाई दूज पर लाडली बहनों को तोहफा मिला। सीएम मोहन यादव ने पिछोर से 42वीं किस्त जारी की, 1.24 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 1500 रुपये पहुंचे।

Nov 13, 2026
ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में सिंघाड़े की मांग बढ़ने लगती है। पानी में उगने वाला यह फल स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर माना जाता है

Nov 13, 2026
Ladli Behna Yojana:लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा दिन, खाते में आएंगे ₹1,500; CM मोहन जारी करेंगे 42वीं किस्त

Ladli Behna Yojana:लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा दिन, खाते में आएंगे ₹1,500; CM मोहन जारी करेंगे 42वीं किस्त

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त आज जारी होगी। पिछोर से मुख्यमंत्री मोहन यादव 1,831 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

Nov 13, 2026
Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

उत्तराखंड के खटीमा के जनसंवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के लोगों को 2028 में उज्जैन के सिंहस्थ में आने का न्योता दिया। उज्जैन, चित्रकूट और ओंकारेश्वर का भी जिक्र किया।

Nov 12, 2026