परिवार की जिद- हत्या का मामला दर्ज किया जाए, पुलिस बोली- मामला लव जिहाद का

परिवार की जिद- हत्या का मामला दर्ज किया जाए, पुलिस बोली- मामला लव जिहाद का

By : Swadesh Bhopal
परिवार की जिद- हत्या का मामला दर्ज किया जाए, पुलिस बोली- मामला लव जिहाद का

मॉडल खुशबू की मौत गर्भ में स्थित फैलोपियन ट्यूब फटने से हुई
दुबई से कारोबार करता है संदेही कासिम

मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत गर्भाधान के नज़दीक फैलोपियन ट्यूब फटने से हुई है। उसकी विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट गांधी मेडिको-लीगल संस्थान ने खजूरी सड़क थाना पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद दिनभर परिजनों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक चलती रही। हालांकि, निरीक्षक दिव्या झारिया परिवार को संतुष्ट नहीं कर सकीं। परिवार की मांग है कि संदेही कासिम अहमद के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।

उसकी हत्या में एक से अधिक आरोपी शामिल-मां

मॉडल की मां लक्ष्मी अहिरवार का दावा है कि उसकी हत्या में एक से अधिक आरोपी शामिल हैं। परिवार पहले दिन से सुनियोजित तरीके से लव जिहाद के चलते हत्या का आरोप लगा रहा है। लेकिन, पुलिस इस बात को प्रेम प्रसंग का मामला बताकर कासिम अहमद के समर्थन में ही काम कर रही है।

पुलिस ने परिवार से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, मारपीट, गाली-गलौज, कन्वर्ज़न का दबाव बनाने की धाराओं समेत अन्य में विचार किया जा सकता है। उसके सामने हत्या की धाराएँ लगाने जैसे कोई तथ्य नहीं मिले हैं। वहीं, खजूरी सड़क थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन अन्य बिंदुओं की जानकारी मांगते हुए उसके अध्ययन की मांग रख दी है। निरीक्षक दिव्या झारिया ने बिसरा, खून और डीएनए जांच के लिए सागर स्थित लैब में नमूने भेजने की मांग रखी है। हालांकि, अभी तक पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है।दो दिनों से बजरंग दल के नेताओं ने खजूरी सड़क थाने में कई बार आकर अपनी मंशा जाहिर की है। इसके बावजूद पुलिस अधिकारी निर्णय नहीं ले पा रहे थे।

डीसीपी ने एफआईआर दर्ज करने का लिया निर्णय

दिनभर चले गतिरोध के बाद, देर रात डीसीपी ज़ोन-4 मयूर खंडेलवाल ने मां लक्ष्मी अहिरवार की शिकायत पर खुशबू अहिरवार को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने, लव जिहाद, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में जीरो पर प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए। डीसीपी ने यह प्रकरण जीरो पर दर्ज करने के बाद छोला मंदिर थाना पुलिस को भेजने के लिए कहा। इसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

ट्रंप को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका! रॉय कूपर ने छीनी रिपब्लिकन की सीट, डेमोक्रेट्स की 126 सीटों पर बढ़त

ट्रंप को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका! रॉय कूपर ने छीनी रिपब्लिकन की सीट, डेमोक्रेट्स की 126 सीटों पर बढ़त

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेट्स को बढ़त मिली है। रॉय कूपर ने ट्रंप समर्थित रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया, जबकि जॉन ओसॉफ ने अपनी सीट बचाई।

Nov 04, 2026
Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

देवास में पुलिस ने TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में गोली लगने से दोनों घायल हुए और इंदौर भेजे गए।

Nov 04, 2026
EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

EPFO: PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

नौकरीपेशा लोगों और खेल प्रेमियों के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की WhatsApp सेवा के माध्यम से अब कर्मचारियों को PF खाते से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी...

Nov 03, 2026
Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

Retired IAS officer Rakesh Agarwal: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में भोपाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

Nov 03, 2026
Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana News: पंचकूला में बोले CM सैनी-विचारधाराएं अलग हों, पर हम सब हरियाणा की जनता के प्रतिनिधि, बयान के मायने

Haryana Vidhansabha Seat Increase: पंचकूला में संविधान पखवाड़े के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम नायब सैनी ने विधानसभा सीटें बढ़ाने की जरूरत बताई। प्रदेश की जनता से क्या बोले सीएम?

Nov 02, 2026