CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

By : Swadesh Bhopal
CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

झुमरी और उसके शावक का आकर्षण बना केंद्र

छत्तीसगढ़ का गौरव और सबसे प्रसिद्ध वन क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों के लिए अपने द्वार खोलने जा रहा है। 1 नवंबर से जंगल सफारी की अनुमति फिर से दी जा रही है, जिससे प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। इस बार पर्यटकों की सबसे बड़ी उत्सुकता का केंद्र बनी है बाघिन झुमरी और उसके नन्हे शावक, जिन्हें देखने के लिए पहले से ही दर्जनों सफारी स्लॉट बुक हो चुके हैं।

ऑनलाइन बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया

उप संचालक यूआर गणेश ने बताया कि इस वर्ष पहली बार अचानकमार टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग सिस्टम लागू किया गया है। शुरुआत के कुछ ही दिनों में कई सफारी स्लॉट फुल हो चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि अचानकमार का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक पर्यटक आने की संभावना जताई जा रही है।

किफायती सफारी दरें और नई पहलें

अचानकमार में अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में सफारी को अधिक सस्ता और सुलभ बनाया गया है। जिप्सी (6 सीटर) की कीमत 3500 रुपए प्रति तीन पालियों के लिए है:

प्रथम पाली: सुबह 6 से 9 बजे तक

द्वितीय पाली: सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक

तृतीय पाली: दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक

योद्धा वाहन (9 सीटर) 5500 रुपए प्रति राउंड, मिनी बस (22 सीटर) 7500 रुपए प्रति राउंड, और बैगा रिसॉर्ट में ठहरने का किराया 3500 रुपए प्रति रात निर्धारित किया गया है।

सुविधाजनक पहुंच और बेहतर प्रबंधन

अचानकमार की पहुंच बेहद सुगम है। यह रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर और बिलासपुर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन बिलासपुर जंक्शन और एयरपोर्ट स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (रायपुर) है। बेहतर सड़क नेटवर्क, नए पर्यटक केंद्र, प्रशिक्षित गाइड और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से इस बार सफारी अनुभव को और सुरक्षित और यादगार बनाया गया है।

ऑनलाइन जानकारी और अपडेट

ऑनलाइन बुकिंग और जानकारी के लिए पर्यटक ATR के साइड पर जा सकते हैं। इसके अलावा, ATR के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर नियमित रूप से सफारी अपडेट, वन्यजीवों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं।

संबंधित सामग्री

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

Mahadev Satta App Running: सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद भी थमा नहीं सट्टा नेटवर्क, दो डोमेन से चल रहा खेल

महादेव सट्टा केस के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद भी इंटरनेट पर दो डोमने सक्रिय मिले हैं। एक साइट वीपीएन से खुलती है, दूसरी सीधे भारत में चल रही है।

Nov 04, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026