राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियों ने सतर्कता के साथ किया मॉक अभ्यास

राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियों ने सतर्कता के साथ किया मॉक अभ्यास

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने से धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल क्षेत्र को यात्रियों और स्टॉफ से कराया खाली। बाद में पता चला यह एक मॉक ड्रिल था।

By : स्वदेश डेस्क
राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियों ने सतर्कता के साथ किया मॉक अभ्यास

भोपालः राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस सूचना के आते ही एयरपोर्ट प्रबंधन समेत सभी सुरक्षा एजेसिंयों ने मोक अभ्यास कर अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान टर्मिनल क्षेत्र को यात्रियों और स्टॉफ से खाली करा दिया गया।

बता दें कि एयरपोर्ट में बम धमकी मॉक एक्सरसाइज बीटीएमई-2025 का आयोजन किया गया। इसका मकसद बम धमकी जैसी इमरजेंसी के दौरान सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारी, रिस्पॉन्स सिस्टम और कोऑर्डिनेशन का आंकलन करना था।

नकली बम मिलने की कॉल हुई शुरूआत

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट कंट्रोल रूम में नकली बम धमकी कॉल मिलने के साथ शुरू हुई। यह जानकारी तुरंत सभी संबंधित एजेंसियों को दी गई। इसके साथ ही एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के ऑफिस में फिजिकली और वर्चुअली दोनों तरह से बम धमकी आंकलन समिति की बैठक तुरंत बुलाई गई। मॉक एक्सरसाइज की बारीकी से निगरानी और समीक्षा निदेशक रामजी अवस्थी, अतुल भनोट्रा, कमांडेंट, सीआईएफ और मयंक खंडेलवाल, आईपीएस डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोन-4 ने की।

2 घंटे तक चला मॉक ड्रिल

निदेशक अवस्थी ने बताया कि इस अभ्यास की वजह एयरपोर्ट की तैयारी और यात्रियों और एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करने कर एजेंसियों के बीच सहज कोऑर्डिनेशन की पुष्टि की। यह पूरा अभियान करीबन 2 घंटे चला।

इस तरह चला अभ्यास

- धमकी मिलते ही सबसे पहले आवश्यक बैठक बुलाकर मौजूद सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया गया।

- तुरंत टर्मिनल बिल्डिंग को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रक्रिया अनुसार खाली कराया गया। चूंकि धमकी भरे कॉल में खास इनपुट थे। इसलिए धमकी का आंकलन किया।

- मोक अभ्यास के दौरान टर्मिनल बिल्डिंग के अराइवल बेसमेंट एरिया में एक संदिग्ध बैग मिला। बैग की जांच डॉग स्क्वाड और सीआईएसएफ टीम ने कर पॉजिटिव घोषित किया।

- टर्मिनल एरिया को तुरंत घेर कर यात्रियों और स्टॉफ को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाहर निकाला।

- इस मौके पर किसी भी दूसरी धमकी की संभावना को खत्म करने के लिए राज्य पुलिस टीम ने बीडीडीएस और डॉग स्क्वाड के साथ मिलकर एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

- अभियान में संदिग्ध बैग को राज्य पुलिस टीम ने सुरक्षित रूप से डिस्पोज कर बम कूलिंग पिट में शिफ्ट कर दिया।

- पूरी तरह से जांच के बाद, सभी एरिया को सुरक्षित घोषित कर एक्सरसाइज औपचारिक रूप से समाप्त की गई।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

Bhopal 5 Deaths: राजधानी भोपाल में सामूहिक हत्याकांड!, मिली एक ही परिवार के पांच लोगों की लाशें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है।

Nov 02, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

MP Rajya Sabha By-Election: एमपी राज्यसभा उपचुनाव के लिए तेलंगाना के शख्स ने खरीदा नामांकन, लड़ चुके हैं 50 चुनाव

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की खाली हुई सीट के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा एक बेहद दिलचस्प नाम की चर्चा तेज हो गई है।

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026