टोल में बढ़ोतरी

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर अब और महंगा! NHAI ने बढ़ाया टोल, जाने नई रेट लिस्ट

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर NHAI ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नई दरें लागू हो चुकी हैं।

By : नरेंद्र कुमार
कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर अब और महंगा! NHAI ने बढ़ाया टोल, जाने नई रेट लिस्ट

AI

कानपुर-लखनऊ हाईवे (NH-27) पर यात्रा करने वालों को अब पहले से ज्यादा टोल चुकाना होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स में अधिकतम 30 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। खास बात यह है कि एक ही वित्तीय वर्ष में दूसरी बार टोल बढ़ाने का यह पहला मामला माना जा रहा है।

एक साल में दूसरी बार बढ़ा टोल, बना नया रिकॉर्ड

अब तक NHAI हर साल 31 मार्च के बाद टोल दरों में वार्षिक संशोधन करता था, लेकिन इस बार मार्च में बढ़ोतरी के बाद जुलाई में फिर टोल महंगा कर दिया गया। इससे वाहन चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

NHAI ने बताया- क्यों बढ़ाना पड़ा टोल?

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल वर्मा के अनुसार, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लखनऊ से बनी तक 18 किलोमीटर हिस्से पर फिलहाल टोल नहीं लिया जा रहा है। बड़ी संख्या में वाहन वहां से मुफ्त सफर कर आगे सर्विस रोड के जरिए NH-27 पर आ रहे हैं।इसके अलावा हाल ही में करीब 102 करोड़ रुपये की लागत से हाईवे का ओवरले और सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य पूरे किए गए हैं। इन्हीं कारणों से टोल दरों में संशोधन किया गया है।

मासिक पास भी हुआ महंगा

केवल सामान्य टोल ही नहीं, बल्कि मासिक पास की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। वाहन श्रेणी के अनुसार पास की दरों में 90 रुपये से लेकर 560 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

नई टोल दरें

वाहन

पहले सिंगल

अब सिंगल

पहले रिटर्न

अब रिटर्न

कार/जीप/वैन

₹95

₹100

₹145

₹150

हल्के कमर्शियल वाहन

₹155

₹160

₹235

₹245

बस/ट्रक

₹330

₹340

₹495

₹510

तीन एक्सल कमर्शियल वाहन

₹360

₹370

₹540

₹555

4 से 6 एक्सल वाहन

₹515

₹535

₹775

₹800

7 या अधिक एक्सल (ओवरसाइज)

₹630

₹650

₹945

₹975

 

संबंधित सामग्री

Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

Amethi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक चौधरी व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी...

Sep 24, 2026
Expressway Sink: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC की सफाई, भारी बारिश को बताया वजह

Expressway Sink: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC की सफाई, भारी बारिश को बताया वजह

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने के मामले में PNC इंफ्राटेक ने निर्माण में खामी से इनकार किया। कंपनी ने भारी बारिश को वजह बताते हुए मरम्मत का पूरा खर्च खुद उठाने की बात कही।

Aug 07, 2026
CM योगी-राजनाथ और गडकरी ने फीता काट लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को सौंपा, अब 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर

CM योगी-राजनाथ और गडकरी ने फीता काट लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जनता को सौंपा, अब 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो गया है। अब दोनों शहरों के बीच सफर 35-45 मिनट में पूरा होगा। जानिए टोल, ईंधन खर्च और इस परियोजना से किसे सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

Jul 13, 2026
‘चिकन नेक’ पर बड़ा प्रशासनिक कदम, बंगाल सरकार के फैसले से बढ़ी सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर नई बहस

‘चिकन नेक’ पर बड़ा प्रशासनिक कदम, बंगाल सरकार के फैसले से बढ़ी सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर नई बहस

पश्चिम बंगाल में चिकन नेक कॉरिडोर से जुड़े राजमार्गों को केंद्र एजेंसियों को सौंपने के फैसले ने सुरक्षा और कनेक्टिविटी पर नई बहस छेड़ दी है। यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है।

May 18, 2026
आपातकाल की आपबीती: जब रोटी में रेत थी और इरादे पत्थर जैसे

आपातकाल की आपबीती: जब रोटी में रेत थी और इरादे पत्थर जैसे

आपातकाल के दौरान गुना के कन्हैयालाल रजक ने जेल में यातनाएं झेलीं, लेकिन अपने विचारों से समझौता नहीं किया। पढ़िए संघर्ष, भूख और लोकतंत्र की यह मार्मिक कहानी।

May 02, 2026