सड़क पर वाहन चलाने वाले सावधान! एक साल में 3 बार नियम तोड़े तो ट्रैफिक विभाग लेगा सख्त एक्शन

सड़क पर वाहन चलाने वाले सावधान! एक साल में 3 बार नियम तोड़े तो ट्रैफिक विभाग लेगा सख्त एक्शन

नए ट्रैफिक नियमों के तहत साल में 5 बार उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड होगा।

By : स्वदेश डेस्क
सड़क पर वाहन चलाने वाले सावधान! एक साल में 3 बार नियम तोड़े तो ट्रैफिक विभाग लेगा सख्त एक्शन

नई दिल्लीः अक्सर लोग जल्दबाजी या फिर मौज में सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाते हैं। फिर पकड़े जाने पर चालान भरकर पकड़े जाते हैं। लेकिन अब गाड़ी चलाने वालों के लिए अब सिर्फ चालान भरकर बच निकलना आसान नहीं होगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने ट्रैफिक नियमों को और सख्त करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इसके साथ साफ संदेश दिया है कि आदतन नियम तोड़ने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।

दरअसल,1 जनवरी 2026 से लागू नए मोटर वाहन नियमों के तहत, अगर कोई चालक एक साल में पांच या उससे ज्यादा बार ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड हो सकता है।

ट्रैफिक नियम का बढ़ा दायरा

अब तक लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई आमतौर पर चोरी, ओवरस्पीडिंग, किडनैपिंग या यात्रियों पर हमले जैसे गंभीर अपराधों तक सीमित थी। लेकिन नए बदलावों के बाद इसका दायरा बढ़ गया है। अब हेलमेट न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, रेड लाइट जंप करना जैसी आम दिखने वाली गलतियां भी भारी पड़ सकती हैं। सरकार का मानना है कि यही छोटी लापरवाहियां अक्सर बड़े सड़क हादसों की वजह बनती हैं।

नए नियमों में आरटीओ को मिले अधिकार

नए नियमों में आरटीओ और जिला परिवहन कार्यालयों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। अब ये विभाग सीधे तौर पर लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। हालांकि, लाइसेंस धारक को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

कैलेंडर ईयर के हिसाब से होगी गलती की गिनती

राहत की बात यह है कि उल्लंघनों की गिनती कैलेंडर वर्ष के हिसाब से होगी। यानी हर नया साल पुराने रिकॉर्ड से मुक्त होगा और चालकों को खुद में सुधार का मौका मिलेगा। सरकार इसे दंड के साथ-साथ सुधार की प्रक्रिया भी मान रही है।

इसके साथ ही ट्रैफिक की डिजिटल निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे और सेंसर आधारित सिस्टम के जरिए नियम तोड़ने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा और चालकों पर मानसिक दबाव बनेगा कि अब हर गलती उनके लाइसेंस की उम्र घटा सकती है।

संबंधित सामग्री

आप रोज देखते हैं डिवाइडर पर काले-पीले रंग की ये धारियां, क्या जानते हैं इसका रहस्य

आप रोज देखते हैं डिवाइडर पर काले-पीले रंग की ये धारियां, क्या जानते हैं इसका रहस्य

सड़क के डिवाइडर पर काले और पीले रंग की धारियां सिर्फ सजावट नहीं होतीं। इन रंगों का इस्तेमाल ड्राइवरों को अलर्ट करने और हादसों का खतरा कम करने के लिए किया जाता है।

Jun 16, 2026
इंदौर में चाइनीज मांझे का कहर, आधे घंटे में एक  युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इंदौर में चाइनीज मांझे का कहर, आधे घंटे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इंदौर में चाइनीज मांझे से दो बाइक सवारों का गला कटा। एक की मौत, दूसरा गंभीर। छिंदवाड़ा में बच्चा घायल।

Jan 11, 2026
सड़क सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी की सभी सड़कों से हटेंगे कमर तोड़ू ब्रेकर

सड़क सुरक्षा पर योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी की सभी सड़कों से हटेंगे कमर तोड़ू ब्रेकर

उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, सभी सड़कों से कमर तोड़ू ब्रेकर हटाने और स्पीड टेबल बनाने के निर्देश।

Jan 07, 2026