इंदौर में चाइनीज मांझे का कहर, आधे घंटे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इंदौर में चाइनीज मांझे का कहर, आधे घंटे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इंदौर में चाइनीज मांझे से दो बाइक सवारों का गला कटा। एक की मौत, दूसरा गंभीर। छिंदवाड़ा में बच्चा घायल।

By : स्वदेश डेस्क
इंदौर में चाइनीज मांझे का कहर, आधे घंटे में एक  युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। महज आधे घंटे के भीतर शहर में दो अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। इसमें दो बाइक सवार युवकों का गला कट गया। इनमें से एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है।

दरअसल, पहला हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे खजराना ब्रिज पर हुआ। जहां चाइनीज धागे की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई। वह बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, रघुवीर टाइल्स के काम का ठेका लेता था। रविवार के दिन छुट्टी थी। इसके बाद भी वह एक साइट देखने गया था।

चाईनीज धागे से कटा गला

बाइक से लौटते समय शकुंतला अस्पताल के पास अचानक चाइनीज मांझा उसके गले में फंस गया। इससे उसका गला कट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

रघुवीर के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूट चुका था। एक साल पहले उसके एक बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी। अब परिवार में सिर्फ एक बेटा साहिल बचा है, जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि घटनास्थल और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

दूसरा हादसा सपना संगीता में

इसी दिन लगभग शाम 5 बजे सपना-संगीता रोड पर एक और हादसा हुआ। नीट की तैयारी कर रहे नरेंद्र जामोद का भी चाइनीज मांझे से गला कट गया। वह अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को अनिल तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। नरेंद्र मूल रूप से धार जिले के देहरी क्षेत्र का रहने वाला है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

चाइनीज मांझे से बचने के लिए वाहन चलाते समय रखें इन बातों का ख्याल:

-बाइक/स्कूटी की गति धीमी रखें।

-छोटे बच्चों को बाइक में आगे की तरफ न बिठाएं।

-सड़क पर पैदल चलते या बाइक चलाते समय गर्दन में मफलर बांधें।

-बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनकर ही घर से निकलें।

-रास्ते में अगर पतंग आते जाते दिखे तो रुक जाएं।

-इसके अलावा कार ड्राइविंग के समय लगे शीशे बंद रखें।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

Indore Student Accident: इंदौर के स्कूली बच्चों का वाहन लाहौल में खाई में गिरा, शिक्षक समेत 7 घायल

हिमाचल के लाहौल स्पीति में घूमने गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रैवलर सोमवार को कोकसर के पास सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में एक शिक्षक और 7 बच्चे घायल हुए, सभी की हालत स्थिर है।

Nov 02, 2026
Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

Amethi News: ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की मौत और ककवा हादसे में दूसरी मौत

ननिहाल में शादी समारोह की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के वारिसगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से दो वर्षीय मासूम असमीरा...

Nov 02, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

MP Foundation Day: इंदौर में आज मनेगा मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस, कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर में आज जिला स्तरीय समारोह होगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे और सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Nov 01, 2026