इतना कट्टर था फारूख, 18 साल पत्नी को बुर्का में रखा, एक बार बिना पहने मायके गई तो ट्रिपल मर्डर

इतना कट्टर था फारूख, 18 साल पत्नी को बुर्का में रखा, एक बार बिना पहने मायके गई तो ट्रिपल मर्डर

संभल के शामली में हुए ट्रिपल मर्डर का आरोपी फारूख गिरफ्तार हो गया है। पत्नी और दो बेटियों का जान लेने वाला आरोपी इतना कट्टर था कि बिना बुर्के के देखना बर्दाश्त नहीं था।

By : स्वदेश डेस्क
इतना कट्टर था फारूख, 18 साल पत्नी को बुर्का में रखा, एक बार बिना पहने मायके गई तो ट्रिपल मर्डर

संभलः उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी और दो बेटियों के ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया। आरोपी ने पहले पत्नी को फिर बड़ी बेटी को गोली मारी। इसके बाद मौके पर पहुंची छोटी बेटी का गला घोंट दिया।

आरोपी ने इनके शवों को घर के आंगन में बने शौचालय के लिए खोदे गए नौ फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया और ऊपर ईंटों का फर्श बिछा दिया था। आरोपी को जब पकड़ा गया तो उसने ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए कि पुलिस भी हैरान हो गई। आरोपी की कट्टरपंथी सोच ने तीन जिंदगियां छीन ली।

18 साल से बुर्के और नकाब में रखा

पुलिस ने बताया कि फारूख इतना कट्टरपंथी सोच का था कि उसने 18 साल से अपनी पत्नी को बुर्का और नकाब में रखता था। इतना ही नहीं मायके जाना हो तो कैब या वाहन खुद बुक करता था। आरोपी ने 18 साल से अपनी बीवी का राशन और आधार कार्ड तक नहीं बनवाया

आईडी में दिख जाता चेहरा

आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसे लगता था कि राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने से उसकी बीवी की फोटो लगवाने पड़ेगी। इसलिए उसने आज तक बीवी का कोई फोटो वाल डाक्यूमेंट नहीं बनवाया।

बीवी को उसके पिता से भी नहीं मिलने देता था

जब कभी फारूख के ससुर अपनी बेटी से मिलने आते तो वह उनको भी उनकी बेटी से नहीं मिलने देता था। आरोपी की पत्नी ताहिरा के अलावा 5 बच्चे हैं। इनमें से पत्नी और दो बच्चियों की हत्या कर दी है। आरोपी ने ताहिरा, बेटी आफरीन और सहरीन की हत्या का आरोप है। पूछताछ और निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किया हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन 315 बोर के तमंचे, सात खोखे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं

हत्या की वजह ने चौंकाया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी और अपने हिसाब से जीवन जीना चाहती थी। फिर उसने हत्या की वजह बताई जो शॉकिंग थी। आरोपी ने बताया कि एक महीने पहले वह बिना बुर्का पहने मायके चली गई थी। आरोपी ने कहा कि इससे उसकी इज्जत खराब हो गई।

ऐसे ली तीनों की जान

पत्नी के बिना बुर्का पहने जाने की बात से नाराज होकर उसने 10 दिसंबर को रसाई में गोली मार दी। जब फायरिंग की आवाज सुनकर बड़ी बेटी आफरीन जाग गई। वह मौके आई तो उसको भी शूट कर दिया। वहीं, दूसरी बेटी सहरीन ने देखा तो उसका मुंह बंद करने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। तीनों को सैप्टिक टैंक के लिए खुदे गड्ढे में दफना दिया।

ऐसे खुला हत्याकांड का राज

हत्याकांड के खुलासे से पहले फारूख की पत्नी और दो बेटियां गायब थी। यह देखकर फारूख के पिता ने दाऊद ने पूछा। पिता के सवाल पर संतोषजनक जवाब दिया। उसने कहा कि तीनों को उसने शामली में किराए के कमरे में रखा है। पिता को बेटे की बातों से शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्याकांड का खुलासा किया।

संबंधित सामग्री

UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

UP Samuhik Vivah Yojana: योगी सरकार में बेटियों का विवाह, मिले 1.16 लाख से अधिक आवेदन

योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए सहायता उपलब्ध कराने की दिशा...

Oct 24, 2026
Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Varanasi Air Show: काशी के तट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य, सुखोई, राफेल और मिराज ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

काशी के आसमान में शनिवार को एक बार फिर भारतीय वायुसेना के साहस, कौशल और अदम्य पराक्रम का शानदार नजारा देखने को मिला।

Oct 24, 2026
Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Sweets Expiry Date: मिठाई खरीदने से पहले देख लें तारीख! 15 अक्टूबर से नया नियम लागू

Sweets Expiry Date: मिठाई खरीदने से पहले देख लें तारीख! 15 अक्टूबर से नया नियम लागू

उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से मिठाइयों पर यूज बाय डेट लिखना अनिवार्य होने की खबर है। जानें खुली और पैक्ड मिठाइयों पर नए नियम का क्या असर पड़ेगा।

Oct 13, 2026
Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

Sultanpur Double Murder: सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक दंपती की हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव

सुल्तानपुर के कादीपुर में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता के शव स्कूल परिसर में खून से लथपथ मिले। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है, अभी किसी की पहचान साफ नहीं।

Sep 29, 2026