सत्य रेंगता है, झूठ दौड़ता है…

सत्य रेंगता है, झूठ दौड़ता है…

By : Swadesh Bhopal
सत्य रेंगता है, झूठ दौड़ता है…

कहते हैं सत्य चलने की योजना बनाता है। झूठ तब तक सौ चक्कर लगा चुका होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के साथ भी यही हुआ है। जो सत्य, यानी मूल बयान है, उसके उलट एक फर्जी, मनगढ़ंत बयान प्रभात खबर के पोस्टकार्ड के जरिए सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहा है।

कुछ खुरापाती और लेफ्ट इकोसिस्टम से जुड़े लोगों ने एक एडिटेड पोस्टकार्ड के जरिए भगवान परशुराम से जुड़ी बात जोड़कर झूठ तैयार किया। यह इतना वायरल हुआ कि सोशल मीडिया के लगभग सभी हैंडल्स पर देखा जा सकता है। कहीं-कहीं इसके दसियों हजार लाइक, कमेंट और शेयर हैं।

सत्य यह है कि "यह भारत के लिए जीने का समय है, मरने का नहीं"- यह डॉ. भागवत का मूल बयान है।

प्रभात खबर, जागरण, आजतक जैसे मीडिया आउटलेट्स ने फैक्ट-चेक स्टोरी के जरिए इस शरारत को बेनकाब किया है। यहां हम प्रभात खबर के नाम से वायरल दोनों पोस्टकार्ड प्रकाशित कर रहे हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि जो झूठ आंधी की तरह फैलाया गया, उसके विपरीत फैक्ट-चेक कितने लोगों तक पहुंच पाया होगा। यह एआई के साथ आई खतरनाक सामाजिक चुनौती भी है।

मुरैना से वायरल किया गया झूठ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के नाम पर वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली से संपर्क किया। उन्होंने इसे फर्जी बताया और कहा कि डॉ. मोहन भागवत ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

पड़ताल के अंत में फर्जी पोस्ट करने वाले फेसबुक पेज की जांच की गई। पता चला कि यह झूठ कैलारस (मुरैना) से संचालित लोकनायक न्यूज द्वारा फैलाया गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। यह फेसबुक पेज सुनील मौर्य चलाता है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
Dhar Bhojshalahistory:  भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

Dhar Bhojshalahistory: भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान भोजशाला के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।

Nov 03, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की शताब्दी यात्रा : आत्ममंथन, आत्मविलोप और भविष्य की चुनौतियाँ

संघ की सौ वर्ष की यात्रा उपहास से अपेक्षा तक पहुँची है। अब संवाद, सामाजिक विश्वसनीयता, समन्वय और मूल वैचारिक अधिष्ठान बनाए रखना उसकी प्रमुख चुनौतियाँ हैं।

Nov 02, 2026
Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

Dr. Mohan Bhagwat Bhopal: भोपाल में आचार्य समयसागर महाराज से हुई RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मुलाकात

राजधानी भोपाल में वर्षा योग चातुर्मास कर रहे आचार्य समयसागर महाराज के दर्शनार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे।

Oct 29, 2026