police Efforts to Ujjain Khade Hanuman

Ujjain Khade Hanuman: शक्ति काम नहीं आई तो अब भक्ति का सहारा; उज्जैन में खड़े हनुमान को मनाने पहुंची पुलिस

उज्जैन में खड़े हनुमान की प्रतिमा हटाने की कोशिशें चार दिन से जारी हैं। अभी पुलिस बैंड-बाजे के साथ पहुंची। भक्त भी प्रतिमा न हटाने की मांग पर अड़े हैं। विशेषज्ञ रिपोर्ट का भी इंतजार है।

By : संजय चतुर्वेदी
Ujjain Khade Hanuman: शक्ति काम नहीं आई तो अब भक्ति का सहारा; उज्जैन में खड़े हनुमान को मनाने पहुंची पुलिस

Khade Hanuman Mandir Idol Replace police Efforts

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान की प्रतिमा को हटाने की कोशिशों के बीच अब प्रशासन का तरीका बदलता नजर आ रहा है। चार दिन तक तकनीकी और प्रशासनिक प्रयासों के बाद भी प्रतिमा अपनी जगह से नहीं मिली। अब मध्य प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी बैंड-बाजे के साथ मंदिर पहुंचे और हनुमान जी को मनाने की कोशिश की। 

वहीं, दूसरी ओर मंदरि को लेकर श्रद्धालुओं का विरोध भी तेज हो गया है। भक्तों का साफ कहना है कि किसी भी स्थिति में प्रतिमा को यहां से हटाने नहीं दिया जाएगा। मंगलवारी की शाम मंदिर परिसर में महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद तय होगा अगला कदम

प्रतिमा की वास्तविक गहराई जानने के लिए मंगलवार को एक बार फिर से विशेषज्ञों से जांच कराई गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इसकी रिपोर्ट एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रतिमा को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस बीच खड़े हनुमान की प्रतिमा को परमार काल से जोड़कर देखे जाने की चर्चा भी तेज है। इसके एक हजार वर्ष से अधिक पुरानी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह  ले जाने को लेक भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विस्थापन के बाद बदल जाएगा मुख

जानकारी के अनुसार अगर खड़े हनुमान की प्रतिमा को विस्थापित किया गया तो इसका मुख दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर हो जाएगा। इसी वजह से प्रतिमा को हटाने की प्रक्रिया को लेकर धार्मिक और तकनीकी दोनों तरह की चिंताएँ सामने आ रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास भक्तों ने पोस्टर भी लगाए हैं। इनमें प्रशासन से जल्दबाजी नहीं करने की अपील की गई है। साथ ही प्रतिमा को हटाने से पहले तकनीकी परीक्षण और एक्सपर्ट्स से सुरक्षित प्रक्रिया् की पुष्टि कराने की मांग की गई है।

इस बीच मंगलवार की शाम हुई महाआरती 

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसकी जद में आने वाले मंदिर, मस्जिद और दूसरे धार्मिक स्थलों के साथ दुकान और मकान भी हटाए जा रहे हैं। खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को विस्थापित करने की तैयारी भी राजसी सवारी से पहले शुरू हुई थी। 30 अगस्त को कार्रवाई के दौरान विरोध और चक्काजाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। 4 सितंबर को करीब 16 घंटे चली कार्रवाईि में मंदिर का शिखर और आसपास का निर्माण हटाया गया। प्रतिमा की गहराई की जांच के दौरान रात करीब 10 बजे काम रोक दिया गया। इसके बाद 5 सितंबर को निगम की टीम रात करीब 1 बजे दोबारा पहुंचे। विरोध होने पर टीम को वापस लौटना पड़ा। अब निगम को विशेषज्ञों की जांच रिपोर्टा का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रतिमा को लेकर प्रशासन अगला कदम क्या उठाता है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026