भारत पर अमेरिका का टैरिफ घटा, ट्रम्प-मोदी के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब इतना टैरिफ

भारत पर अमेरिका का टैरिफ घटा, ट्रम्प-मोदी के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब इतना टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी से सोमवार के दिन बातचीत के बाद भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ घटाकर 18% कर दिया। अब भारत पर 43 फीसदी टैरिफ लगेगा।

By : स्वदेश डेस्क
भारत पर अमेरिका का टैरिफ घटा, ट्रम्प-मोदी के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब इतना टैरिफ

नई दिल्लीः भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का मामला कांफी लंबे समय से अटका हुआ था। आखिरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी घोषणा कर दी। इसके बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ में कटौती करते हुए इसे घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसकी घोषणा से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की।

गौरतलब है कि अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो चरणों में टैरिफ लगाया था। पहली बार 1 अगस्त को व्यापार घाटे को आधार बनाते हुए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था। इसके बाद 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया। अब जो कटौती की गई है, वह इसी अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ पर लागू हुई है। 
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भारतीय न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पीएम मोदी से हुई बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने पीएम मोदी को अपना अच्छा मित्र और भारत का मजबूत व सम्मानित नेता बताया।

ट्रम्प के अनुसार, बातचीत के दौरान व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का विषय भी शामिल था। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई है। जरूरत पड़ने पर भारत वेनेजुएला से भी तेल खरीदेगा, जिससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी।

अमेरिका और भारत के बीच हुआ समझौता

ट्रम्प ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और दोनों देशों के बीच दोस्ती व आपसी सम्मान के चलते अमेरिका और भारत के बीच तुरंत एक व्यापार समझौता हुआ है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने “BUY AMERICAN” यानी अमेरिका से अधिक खरीदारी करने का वादा किया है। ट्रम्प के मुताबिक, भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा की ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने बयान के अंत में कहा कि भारत के साथ अमेरिका का रिश्ता और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी दोनों ऐसे नेता हैं जो बातों से ज्यादा काम पर विश्वास रखते हैं।

संबंधित सामग्री

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

अगले पांच वर्षों में राज्य के निर्यात को दोगुना करने का लक्ष्य- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा का 20.57 अरब डॉलर का निर्यात 200 से अधिक देशों तक पहुंच रहा है। गुरुग्राम कार्यशाला में एफटीए अवसरों, गुणवत्ता और सतत विनिर्माण पर जोर दिया गया।

Nov 03, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

मार्को रुबियो और एस. जयशंकर ने मुंबई में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की। रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए अब कुछ ही मुद्दे बाकी हैं।

Oct 20, 2026
भारत के सीजफायर प्लान से क्या रूस-यूक्रेन युद्ध में आएगी नरमी? जानिए प्रस्ताव में क्या है?

भारत के सीजफायर प्लान से क्या रूस-यूक्रेन युद्ध में आएगी नरमी? जानिए प्रस्ताव में क्या है?

भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध में तीन हिस्सों वाली सीजफायर पहल रखी है। यूक्रेन ने इसे चार प्रस्तावों में सबसे व्यापक बताया है। अब सवाल है कि क्या रूस और यूक्रेन इस पर सहमत होंगे?

Oct 08, 2026
Blast In Ukraine: यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूस का ड्रोन हमला, एक की मौत, 400 करोड़ का नुकसान

Blast In Ukraine: यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूस का ड्रोन हमला, एक की मौत, 400 करोड़ का नुकसान

रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर में भारतीय कारोबारी राजीव गुप्ता की कुसुम ग्रुप की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन से हमला किया। एक व्यक्ति की मौत हुई और कंपनी को 400 करोड़ का नुकसान हुआ।

Oct 04, 2026
Putin Praise PM Modi: पुतिन बोले मोदी मेरे दोस्त हैं, फिर भी हर मुलाकात में रुकवाना चाहते हैं यूक्रेन जंग

Putin Praise PM Modi: पुतिन बोले मोदी मेरे दोस्त हैं, फिर भी हर मुलाकात में रुकवाना चाहते हैं यूक्रेन जंग

मॉस्को के वाल्दाई फोरम में पुतिन ने कहा कि दोस्त मोदी हर बातचीत में यूक्रेन जंग खत्म करने की बात उठाते हैं। उन्होंने भारत की विविधता की तारीफ की और यूरोप को चेताया भी है।

Oct 02, 2026